न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, टेलर ने जड़ा शतक
भारत और न्यूजीलैंड के बिच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को चार विकेट से हार मिली है। इससे पहले T-20 सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप कर दिया था।
It is time for the 1st ODI and New Zealand have won the toss and opted to bowl first. #NZvIND pic.twitter.com/Bzov9lb5hD
— BCCI (@BCCI) February 5, 2020
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुवात पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने की। दोनों ही बल्लेबाज अपना पहला वनडे मैच खेल रहे थे।
भारत को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वह 20 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले भारत को तूफानी शुरुआत दे दी थी। ये दोनों ने 50 रन 48 गेंद में बना दिए। भारत ने ये दोनों बल्लेबाजों को पांच गेंद के भीतर दोनों आउट हो गए।
Mayank Agarwal and Prithvi Shaw all set to make their ODI debut for #TeamIndia.
Proud moment for this duo 🤝🤝#NZvIND pic.twitter.com/mXCKsURRIk
— BCCI (@BCCI) February 5, 2020
मयंक अग्रवाल 32 रन के स्कोर पर टीम सऊदी की गेंद पर ख़राब शॉट खेल टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। विराट कोहली ने अपने करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 61 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। और वह अपने 51 रन के निजी स्कोर पर ईश सोढ़ी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद T-20 के प्लेयर ऑफ द सीरीज केएल राहुल और श्रेयश अय्यर ने पारी को संभाला। श्रेयस अय्यर ने 101 गेंदों में अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। और 103 रन के स्कोर पर वे आउट हो गए।
👉 103 runs
👉 107 balls
👉 11 fours
👉 1 sixA brilliant innings from Shreyas Iyer comes to an end.
Well batted 👏#NZvIND pic.twitter.com/l9KfZcIQos
— ICC (@ICC) February 5, 2020
केएल राहुल ने इस मैच में भी अपनी तूफानी पारी के साथ फिफ्टी पूरी की और वे 64 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा भारत की ओर से केदार जाधव भी 26 रन बनाकर नाबाद रहे।
Seventh ODI fifty for KL Rahul!
How 🤩 has he looked so far in this game? #NZvIND pic.twitter.com/36WPbkqoku
— ICC (@ICC) February 5, 2020
अय्यर के शतक, केएल राहुल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने चार विकेट पर 347 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के तरफ से टिम साउदी ने 2 कोलिन डिग्रैंडहोम और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिए।
वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड 348 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने धीमी शुरुवात की। दोनों ने पहले 10 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 54 रन बनाए। मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिये 85 रन जोड़े।
💯 No.21 for Ross Taylor 👏
Can he take New Zealand all the way? #NZvIND pic.twitter.com/GhevXC3wDa
— ICC (@ICC) February 5, 2020
टेलर और निकोल्स ने मिलकर टीम की पारी संभाली। निकोल्स ने 82 गेंद में 11 चौकों की मदद से 78 रन बनाए।निकोल्स 29वें ओवर में कोहली के शानदार थ्रो पर रन आउट हुए। टेलर को टॉम लाथम के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की।
लाथम ने सिर्फ 48 गेंद में 69 रन बनाए जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। उनका विकेट गिरने के समय न्यूजीलैंड को 50 गेंदों में 39 रन चाहिए थे। जिमी नीशाम 46वें ओवर में मोहम्मद शमी के गेंद पर आउट हो गए।
Hamilton, 2007 ▶️ New Zealand chase down 347 vs Australia
Hamilton, 2020 ▶️ New Zealand chase down 348 vs India#NZvIND pic.twitter.com/d6qOiZpiyi— ICC (@ICC) February 5, 2020
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कोलिन डी ग्रैंडहोम भी आउट हो गए। मिशेल सेंटनेर ने 48वें ओवर में ठाकुर को चौका और छक्का लगाकर कोई उलटफेर नहीं होने दिया।
टेलर जो 84 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, भारत की ओर से कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह का विकेट का कॉलम खाली रहा।

