ÓñªÓÑçÓñ Óñ¡Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼Óñ¥ÓñóÓñ╝ Óñ░Óñ¥Óñ╣Óññ ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ NDRF Óñ¿ÓÑç 90 Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò ÓñƒÓÑÇÓñ«ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓññÓÑêÓñ¿Óñ¥Óññ

देश भर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए NDRF ने 90 से अधिक टीमों को किया तैनात

कोरोना महामारी के बीच देश में बाढ़ और बारिश ने उत्पात मचा रखा है। बारिश की घटनाओं ने प्रशासन के लिए दोहरी चुनौती लेकर आया है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने देश भर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए 90 से अधिक टीमों को तैनात किया गया है।

कोरोना को लेकर ये टीम में जीवन और संपत्ति के साथ-साथ स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रख रही है। गौैरतलब है कि असम में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, यहां कुछ जिलों में बाढ़ का पानी कम हो गया है।

कल शुक्रवार को यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, 20 जिलों में 13.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को 22 जिलों में बाढ़ के कारण प्रभावित हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन में कुल 59 लोग मारे गए हैं।

राज्य सरकार के बुलेटिन ने पूर्वी असम वन्यजीव बोर्ड के डीएफओ (DFO) के हवाले से कहा कि काजीरोड नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण 41 जानवरों की भी मौत हो गई है। इस बीच, मुंबई में भी भारी बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। उन्होंने आज भी बेहद भारी बारिश की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर तहसील में बारिश के पानी से भरी झील में दो लड़के डूब गए। दोनों 12 साल के थे।

तो वहीं बिहार में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में पिछले एक सप्ताह में बिजली गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पांच जिलों में बिजली गिरने की यह घटना हुई है।

समस्तीपुर में, अधिकतम तीन लोग मारे गए, जबकि दो लखीसराय और एक-एक गया, बांका और जमुई जिलों में मारे गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।