Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑÇÓñÁ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥ÓñòÓñ¥ÓñéÓñí ÓñòÓÑÇ ÓñªÓÑïÓñÀÓÑÇ Óñ¿Óñ▓Óñ┐Óñ¿ÓÑÇ ÓñÂÓÑìÓñ░ÓÑÇÓñ╣Óñ░Óñú Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñûÓÑüÓñªÓñòÓÑüÓñÂÓÑÇ ÓñòÓÑÇ ÓñòÓÑïÓñÂÓñ┐ÓñÂ

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरण ने की खुदकुशी की कोशिश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरण ने जेल में बीती रात खुदकुशी करने की कोशिश की। वो वेल्लोर जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक, नलिनी ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, नलिनी की हालत अभी ठीक है। नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की इस बात की जानकारी उनके वकील पुगलेंती ने दी।

वकील के अनुसार, पिछले 29 साल से जेल में बंद नलिनी के साथ ऐसा पहली बार हुआ जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। वकील ने बताया कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच झगड़ा हुआ था। जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

नलिनी के वकील का कहना है कि ऐसा उन्होंने पहली बार की है। उनकी जान को लेकर भी खतरा हो सकता है। इसलिए इसकी पीछे की असली वजह जानने की कोशिश हो रही है। राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी का पति मुरुगन भी जेल में बंद है। पति मुरुगन ने उन्हें दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है।

उन्होंने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। इस पर वकील पुगलेंती ने कहा कि मुरुगन की इस मांग को कोर्ट में उठाया जाएगा। गौरतलब है कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंका में रची गई थी। नवंबर, 1990 में श्रीलंका के जाफना में साजिश रचने वालों में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथी बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरुगन और शिवरासन शामिल थे। नलिनी ने एक लड़की की तलाश की। जिसके शरीर पर बम बांधकर राजीव गांधी के पास भेजा जा सके। धनू नाम की उन्हें मिली। नलिनी के घर पर ही उसे पूरी प्रैक्टिस करवाई गई थी। 21 मई को श्रीपेरंबदूर में रैली के दौरान धनू ने राजीव गांधी को माला पहनाई, पैर छूए और बम धमाका हो गया।