BCCI समेत क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने दी राजिंदर गोयल को श्रद्धांजलि
घरेलू क्रिकेट के गेंदबाज राजिंदर गोयल ने रविवार रात को अंतिम सांस ली। वे 77 वर्ष के थे। सोमवार को क्रिकेट जगत से जुड़े दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी राजिंदर गोयल का अभी भी रणजी ट्रॉफी में 637 विकेट का रिकॉर्ड कायम है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर उनके निधन पर शोक जताया है।
बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने बीसीसीआई के बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट समुदाय ने घरेलू क्रिकेट की हस्ती को गंवा दिया। उनके शानदार रिकार्ड इसके गवाह हैं कि वह अपनी कला में कितने माहिर थे। उनका करियर 25 साल से अधिक समय तक चला और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे जिससे खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का पता चलता है।
BCCI mourns the sad demise of Shri Rajinder Goel.https://t.co/DeGS2mvsXI pic.twitter.com/2v6EwfTKXy
— BCCI (@BCCI) June 21, 2020
सचिन तेंदुलकर ने कहा, “रणजी ट्रॉफी में 600 से अधिक विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल की मृत्यु के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।” तो वहीं भारत के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, “हमने गोयल के रूप में एक महान खिलाड़ी को खो दिया। वह रणजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनके परिवार के पास इस संकट से उबरने की ताकत है, यह भगवान की प्रार्थना है।”
Saddened to hear about the passing away of Rajinder Goel ji! He was a stalwart of Indian Domestic Cricket picking up more than 600 wickets in the Ranji Trophy.
May his soul Rest in Peace and my heartfelt condolences to his near and dear ones. 🙏🏼 pic.twitter.com/hqDoSsoL5y— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 22, 2020
We've lost a legend in Rajinder Goel Ji. Him being the highest wicket-taker in the history of Ranji Trophy, speaks volumes about the career he had. Wishing all the strength to his family and loved ones. 🙏🏼
— Virat Kohli (@imVkohli) June 22, 2020
मुंबई के पूर्व स्पिनर पद्माकर शिवलकर ने कहा, “यह अफ़सोस की बात है कि हम दोनों भारत के लिए नहीं खेल पाए। हमारे पास मैदान पर प्रतिद्वंद्वियों के रूप में दुश्मनी थी। लेकिन एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था। उनकी गेंदबाजी शैली अलग थी। शायद वह मुझसे बेहतर गेंदबाज थे। उनके निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गया।”
वहीं बिशन बेदी ने ट्वीट किया, “मैं जितने लोगों को जानता हूं उनमें राजिंदर गोयल सबसे अधिक संतोषी इंसान थे। मैं अपने मुश्किल दिनों में संतोष की उनकी भावना से ईष्या करता था। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे गोयली। आपने रणजी ट्राफी को जीवंत रखने के लिए अपनी जी जान लगाई।”
Rajinder Goel was easily the most ‘contented’ human being I’ve known…I used to envy his sense of ‘contentment’ in my moments of turmoil..RIP ‘Goely’..You bowled yur heart out to keep Ranji Trophy alive..!! pic.twitter.com/U1ZZCQE7KW
— Bishan Bedi (@BishanBedi) June 21, 2020
गोयल ने अपने जीवन में कभी इसकी शिकायत नहीं की और बेदी ने भी उन्हें संतोषी व्यक्ति बताया बेदी ने ट्वीट किया, “मैं जितने लोगों को जानता हूं उनमें राजिंदर गोयल सबसे अधिक संतोषी इंसान थे। मैं अपने मुश्किल दिनों में संतोष की उनकी भावना से ईर्ष्या करता था। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे गोयली आपने रणजी ट्रॉफी को जीवंत रखने के लिए अपनी जी जान लगाई।”
