'Óñ«ÓÑêÓñéÓñ¿ÓÑç 10 Óñ©Óñ¥Óñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑÇ Óñ¼Óñ¥Óñ░ ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ ÓñòÓÑï ÓñÁÓñ┐ÓñòÓÑçÓñƒÓñòÓÑÇÓñ¬Óñ┐ÓñéÓñù ÓñòÓÑÇ ÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ¿Óñ┐ÓñéÓñù ÓñòÓñ░ÓññÓÑç ÓñªÓÑçÓñûÓñ¥'

‘मैंने 10 साल में पहली बार धोनी को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग करते देखा’

भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार पिछले वर्ल्डकप में खेलने के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि वह आईपीएल से टीम इंडिया में वापसी करेंगे पर अब आईपीएल रद्द होना तय माना जा रहा है। इसी बीच लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में बहुत अच्छी लय में दिखे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें अभ्यास सत्र में देखा था। लग ही नहीं रहे थे कि वे टीम इंडिया से अभी बाहर चल रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। दोनों आईपीएल से पहले अभ्यास सत्र में एक साथ खेल रहे थे। पर कोरोना महामारी के वजह से आईपीएल को फिलाहाल स्थगित कर दिया गया है।

चावला ने बताया, “माही भाई काफी ध्यान केंद्रित कर ट्रेनिंग करते नजर आए। काफी अच्छे नजर आ रहे थे वे। जब वो प्रैक्टिस में बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच खेलने जैसा जोश दिखा रहे थे। इसका असर बाकी के खिलाड़ियों पर भी नजर आ रहा था।”

पिछले साल ही चेन्नई सुपर किंग्स ने चावला को अपनी टीम के साथ जोड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स के एक और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा, “कप्तान के उत्साह ने टीम के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का काम किया। माही भाई हर दिन नेट्स पर दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते थे। वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे थे उसे देखते हुए कोई नहीं कह सकता था कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं। वे जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा थी।”

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फीजियो टॉमी सिमसेक ने कहा, “मैंने 10 साल में पहली बार धोनी को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग करते हुए देखा। यह दिखलाता है कि क्रिकेट पर उनका ध्यान कितना है।”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाजी कोच और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा, “धोनी को नेचुरल खिलाड़ी बताया और कहा कि वह सत्र के लिए तैयार दिख रहे थे। ऐसा नहीं लग रहा था कि वह खेल से बाहर रहे थे। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे थे और टीम को समय दे रहे थे, उससे साफ था कि उनकी निगाहें नए सत्र पर टिकी हैं।”

अभी देश में लॉकडाउन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 14 तारीख के बाद भी ये जारी रह सकता है। इसके पहले एक बार बीसीसीआई और आईपीएल टीम मालिकों के साथ मीटिंग होना था पर उसे भी स्थगित कर दिया गया। इस साल के आखिर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी अब धोनी के चयन को लेकर भी मुश्किले बढ़ती जा रही है।