Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░: ÓññÓÑÇÓñ¿ ÓñÜÓñ░ÓñúÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑìÓñ» ÓñòÓÑï ÓñûÓÑïÓñ▓Óñ¿ÓÑç ÓñÉÓñ▓Óñ¥Óñ¿, Óñ¿Óñ¥Óñ« ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÔÇÿÓñ«Óñ┐ÓñÂÓñ¿ Óñ©ÓÑìÓñƒÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒ ÓñàÓñùÓÑçÓñ¿'

महाराष्ट्र: तीन चरणों में राज्य को खोलने ऐलान, नाम दिया ‘मिशन स्टार्ट अगेन’

महाराष्ट्र में आज से शुरू हुए अनलॉक-1 का असर मुंबई की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह से ही वाशी टोल ब्रिज के पास की सड़क पर करीब दो किलीमीटर का लंबा जाम लग गया। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर तीन चरणों में पूरे राज्य को खोलने का ऐलान किया है। इसे ‘मिशन स्टार्ट अगेन’ नाम दिया गया।

इसके तहत 3 जून‌, 5 जून और 8 जून को राज्य को अनलॉक किया जाएगा। हालांकि, पूरे राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। खास यह है कि जिन उद्योगों और व्यवसायों को खोला जा रहा है उसके लिए किसी की अलग से अनुमति नहीं लेनी होगी।

मुंबई और एमएमआर रीजन की महानगरपालिकाओं, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला, अमरावती और नागपुर महापालिका क्षेत्र में लॉकडाउन में काफी हद तक छूट दी गई है। आउटडोर एक्टिविटी के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई है। दुकानों के लिए ऑड-ईवन समेत कई नियम बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 2,487 नए केस सामने आए। संक्रमितों की संख्या 67,655 हो गई। इसके अलावा 89 मौतों की पुष्टि हुई। मृतकों की संख्या 2,286 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 1,248 मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ठीक हो चुके लोगों की संख्या 29,329 हो गई है।

महाराष्ट्र में मई के पहले सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या 12.76 फीसदी बढ़ी। 10 मई को समाप्त हुए दूसरे सप्ताह में 52.47 प्रतिशत, 17 मई को खत्म हुए तीसरे सप्ताह में 41.25 प्रतिशत और 31 मई को समाप्त हुए सप्ताह में कोरोना मरीजों का ग्रोथ रेट 28.46 प्रतिशत रहा। अप्रैल महीने में कोरोना मरीजों की वृद्धि दर 3,034 प्रतिशत थी। जबकि मई महीने में यह दर घटकर 487 फीसदी रह गई।