ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ¼ÓÑÇÓññÓññÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ░Óñ©ÓÑïÓñê ÓñùÓÑêÓñ© Óñ©Óñ┐Óñ▓ÓÑçÓñéÓñíÓñ░ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ¥Óñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ¼ÓñóÓñ╝ÓÑïÓññÓñ░ÓÑÇ, 149 Óñ░ÓÑüÓñ¬Óñ»ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñçÓñ£Óñ¥Óñ½Óñ¥

चुनाव बीतते ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, 149 रुपये का इजाफा

देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतर कर दी है। इंडियन ऑयल के वेबसाइट पर दिए गए जानकारी के अनुसार, बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर पर तकरीबन 150 रुपये देने होंगे। अब 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर महानगरों में 144.50 रुपये से 149 रुपये बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे। ये बढ़ोतरी 12 फरवरी से लागू हो गई हैं।

कोलकाता में ये 149 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 896.00 रुपये जबकि मुंबई वासियों को अब 145 रुपये अधिक चुकाने होंगे। यहां एक सिलिंडर पर 829.50 रुपये देने होंगे। दिल्ली में 144.50 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं चेन्नई में 147 रुपये की बढ़ोतरी के साथ मिलेगा। यहां के लोगों को अब 881 रुपये चुकाने होंगे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर आम बजट से पहले 224.98 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के लिए कारोबारियों को 1550.02 रुपये फिलहाल देने पड़ते हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पर कोई इजाफा नहीं हुआ। यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए 749 रुपये ही देने होंगे।

गौरतलब है कि इसी साल 1 जनवरी, 2020 को रसोई गैस के दाम बढ़े थे। भारत सरकार एक साल में 14.2 किलोग्राम वाले 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर उसके बाद किसी को 12 सिलेंडर से अधिक की जरूरत पड़ती है तो उसे बाजार मूल्य पर खरीदनी होती है। 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। सब्सिडी की राशि औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव के अनुसार निर्धारित होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अगर भाव बढ़ते हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब दाम गिरता है तो फिर सरकार सब्सिडी में कटौती करती है। अगर आप सिलेंडर के वर्तमान रेट देखना चाहते हैं तो ऑयल मार्केटिंग कंपनी की वेबसाइट https://indane.co.in/tarrifs_price.php पर जाकर देख सकते हैं। आपको वहां Show All Market का टैब दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपको वहां रसोई गैस सिलेंडर के दामों से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

चुनाव बीतते ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, 149 रुपये का इजाफा

पहले का रेट
14.2 किलो – 749.00 रुपए
19 किलो – 1550.02 रुपए

पिछले तीन महीनों में गैस सिलेंडर के दाम

चुनाव बीतते ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, 149 रुपये का इजाफा