थोड़ी बारिश, थोड़ी राहत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सुबह मौसम ने कुछ यूं करवट ली कि गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे खिल उठे। करीब आधे घण्टे हुई बारिश से लोगों की गर्मी से राहत मिली। लेकिन इस से सड़को पर जाम भी लग गया। बारिश में भींगने से बचने क लिए दोपहिया वाहन चालक एलिवेटिड रोड के नीचे खड़े हो गए।

जिसके कारण कई जगह पर जाम भी लगा और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार 15 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे करीब गाजियाबाद में मौसम ने करवट ली। पहले रिमझिम और फिर तेज़ बारिश होने लगी। जहां एक तरफ मुंबईए असम जैसे शहरों में लोगो का हर साल बारिश से हाल बेहाल रहता हैएतो कहीं फसल बर्बाद होती है। कही लोग दुआ मांगते है। तो कही नदियों में उफान मचा हुआ है।

एक तरफ ज़मीन सूखी पडी हैण् तो कहीं बिहार जैसी जगह में नदियों का सैलाब उमड़ आया। लेकिन दिल्ली एनसीआर में सिर्फ लोग गर्मी से बेहाल हैं। ट्रांस हिंडनए सीआईएसफ रोडएवसुंधरा कटए शिप्रा मॉल अंडरपास इन सब जगह आधे घंटे चली बारिश के चलते जाम लगा रहा। करीब आधे घंटे तक बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। और गर्मी से भी लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। विभाग से मौसम की मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव आएगा और झमाझम बारिश हो सकती है।