कुमार विश्वास ने ट्वीट कर केजरीवाल पर किया हमला, मजहबी तुष्टिकरण का लगाया आरोप
कोरोना संकट के चलते पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। ये 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है कि इसका संक्रमण दूसरों तक न पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक देश में लगभग 1400 से अधिक लोग इस वायरस से ग्रसित हो चुके हैं। जबकि 35 लोगों की इससे मृत्यु हो चुकी है। वहीं अब तक 100 से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
लॉकडाउन के दौरान जो लोग रोज कमाकर अपना गुजारा करते थे वे अब बे-रोजगार और बे-सहारा हो गए हैं। ऐसे में वे लोग पैदल ही अपने-अपने घरों की ओर लौटने को विवश हो गए हैं। तमाम सावधानियों बावजूद पिछले दिनों दिल्ली में लोगों और सरकार के तरफ से लापरवाही देखने को मिली। इसी पर एक के बाद एक तीन ट्वीट कर मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।
कुमार विश्वास ने लिखा, “सोचता था कि इतने पराक्रमी-पुरुषार्थी और देशभक्त बच्चों की भारत माँ कैसे 1000 साल ग़ुलाम रही। आज देखकर समझ आता है! देश मरता हो मर जाए पर कुछ नीचों का मज़हबी-तुष्टिकरण वाला वोट जुगाड़ू एजेंडा बचना चाहिए। शायद हम डिजर्व भी करते है जो ऐसे लंपटों को पहचानने के बाद भी चुनते हैं।”
सोचता था कि इतने पराक्रमी-पुरुषार्थी और देशभक्त बच्चों की भारत माँ कैसे 1000 साल ग़ुलाम रही😳।आज देखकर समझ आता है ! देश मरता हो मर जाए पर कुछ नीचों का मज़हबी-तुष्टिकरण वाला वोट जुगाड़ू एजेंडा बचना चाहिए😡👎
शायद हम डिजर्व भी करते है जो ऐसे लंपटों को पहचानने के बाद भी चुनते हैं👞— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 31, 2020
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हज़ारों करोड़ों के विज्ञापन देकर मीडिया को चुप करा लोगे नीचेश्वर, दिन में चार बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस और सौ बार पैसे देकर एड के बहाने चेहरा भी दिखा लोगो पर ईश्वर कभी तो तुम्हारे इन बेहिसाब पापों का हिसाब करेगा, भारत के अखंडित तप का पुण्यफल दे ईश्वर! हमारे गाँवों-ग़रीबों को बचा।”
हज़ारों करोड़ों के विज्ञापन देकर मीडिया को चुप करा लोगे नीचेश्वर,दिन में चार बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस और सौ बार पैसे देकर एड के बहाने चेहरा भी दिखा लोगो पर ईश्वर कभी तो तुम्हारे इन बेहिसाब पापों का हिसाब करेगा
भारत के अखंडित तप का पुण्यफल दे ईश्वर ! हमारे गाँवों-ग़रीबों को बचा🙏😢🇮🇳 https://t.co/Qp2ScHXsZy— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 31, 2020
अपने तीसरे ट्वीट में कुमार विश्वास ने आपदा से निकलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने लिखा है, “लेकिन….आज नहीं तो कल निकलेगा, इस विपदा का हल निकलेगा..!”
लेकिन….👍
आज नहीं तो कल निकलेगा,
इस विपदा का हल निकलेगा..! 🇮🇳💪 https://t.co/faoekl1QER— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 31, 2020
बता दें कि कवि कुमार विश्वास के संबंध केजरीवाल से उस वक्त बहुत खराब हुए, जिस समय आम आदमी पार्टी ने गुप्ता बंधुओं को उनकी जगह राज्यसभा में भेज दिया गया था। उसके बाद से ही कुमार विश्वास ने पार्टी भी छोड़ दी थी। इससे पहले भी कुमार विश्वास कई बार केजरीवाल पर इस तरह से हमले करते आए हैं।
