ÓñûÓñƒÓÑìÓñƒÓñ░ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓÑüÓñÀÓÑìÓñ»ÓñéÓññ ÓñÜÓÑîÓñƒÓñ¥Óñ▓Óñ¥ ÓñòÓÑÇ ÓñàÓñºÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓñÀÓññÓñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¬Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ Óñ¬Óñ╣ÓñÜÓñ¥Óñ¿ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ░ Óñ»ÓÑïÓñ£Óñ¿Óñ¥ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé

खट्टर सरकार ने दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में परिवार पहचान पत्र योजना किया शुरू

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में पंचकूला में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत दिव्यांग जन पेंशन, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना को पीपीपी के साथ जोड़ा गया हैं।

पंचकूला में सीएम ने 20 परिवार के सदस्यों को पीपीपी कार्ड दिए हैं। प्रदेश के 56 लाख परिवारों के डाटा उपलब्ध को 18.19 लाख परिवारों को इससे जोड़ा गया है। आने वाले तीन महीनों में सभी विभागों की केंद्र और राज्य की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को इससे जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, “शेष 21 जिलों में भी कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों विधायको और अन्य प्रमुख हस्तियों द्दारा लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र वितरित किए। 1 करोड़ 95 लाख लोगों का डाटा परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया हैं। सभी विभागों की योजनाओं के एकीकरण से सिस्टम में भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगेगा। राज्य में अलग पहचान पत्र तैयार करने के लिए अभियान शुरु किया हैं। अगस्त 2020 के अंत तक 20 लाख परिवारों को वितरीत किए जाएंगे। सिंतबर में शेष परिवारों के पहचान पत्र के लिए आवश्यक सत्यापन का कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। आंकड़ों के संग्रहण और सत्यापन के कार्य के लिए 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चार दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन ग्राम स्तर और सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में वार्ड अनुसार किया जाएगा।”

इस योजना से युवाओं के कौशल और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए परिवारों के मुखिया को अपने नजदीकी अंत्योदय केंद्र में जाकर केवल एक फार्म फिल करना होगा। इस अभियान के तहत उन परिवारों के राशन कार्ड भी तैयार किए जाएंगे, जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा। कोई भी कार्डधारक देश के किसी भी हिस्से में राशन ले सकेगा। इसके साथ ही असंगठित मजदूरों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल भी लांच किया।