ÓñòÓÑçÓñ░Óñ▓: Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ©ÓÑìÓñƒÓÑçÓñÂÓñ¿ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓñòÓñ░ÓÑìÓññÓñ¥ÓñôÓñé Óñ¿ÓÑç Óñ¼Óñ¥ÓñéÓñƒÓÑÇ Óñ¼ÓÑÇÓñ½ ÓñòÓñ░ÓÑÇ

केरल: पुलिस स्टेशन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी बीफ करी

केरल में एक बार फिर बीफ को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। यहां पुलिस ट्रैनीस के मेन्यू से बीफ हटाए जाने की खबर के बाद से हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले को लेकर एक बार फिर केरल की राजनीति गरमाने लगी है। मेन्यू से बीफ हटाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोझीकोड के मुकक्म पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया और बीफ करी और ब्रेड बांटी।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने बीफ करी बांटने का अभियान भी शुरुआत किया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सचिव के प्रवीण कुमार का कहना है कि यह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का आरएसएस के प्रति झुकाव को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसके बाद ही लोकनाथ बेहरा को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।

 

प्रवीण कुमार ने सीएम पिनराई पर आरोप लगाया कि वह आरएसएस के एजेंडे को केरल में लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। केरल कांग्रेस पूरे राज्य में पिनराई के इस तरह से अपनाएं जा रहे दोहरे रुख का खुलासा करेगी। हालांकि, केरल पुलिस ने सभी आरोपों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि नए ट्रेनी पुलिस बैच के लिए निर्धारित मेन्यू से बीफ हटाया नहीं गया है।

केरल पुलिस ने कहा है कि जिस मेनू को दिखाकर हंगामा किया जा रहा है, वह सरकारी अस्पताल के डायटीशियन ने तैयार किया है। राज्य पुलिस ट्रेनी के मेन्यू से बीफ को हटाने की खबर पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले भी एक बार केरल सरकार ने बीफ पर प्रतिबंध लगाया था जिसके बाद राज्य में पिनराई विजयन की सरकार सत्ता में आई तब प्रतिबंध हटा लिया गया था।