कर्नाटक : लिफ्ट में लगे फोन पर थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हुए विदेशी

कोरोना वायरस के इस संकट के बीच वियतनाम के दो नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज को गयी है। दरअसल वे एक इमारत की लिफ्ट में थूकने के मामले में संलिप्त पाए गए हैं।
यह मामला कर्नाटक के मंगलुरू का है। जहां एक अपार्टमेंट की लिफ्ट के पैनल पर थूकने के लिए मैंगलोर पुलिस ने दो वियतनाम के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, अपार्टमेंट में रहने वालों लोगों ने देखा कि किसी ने लिफ्ट के फोन पैनल पर थूका हुआ है।जिसकी उन्होंने शिकायत की। मामले में जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने वियतनाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

लोगों की शिकायत पर पुलिस ने थूकने वालों की खोजबीन करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक वियतनामी नागरिक पैनल पर थूकता हुआ और उसे नुकसान पहुंचाता हुआ नजर आ रहा है।

इसके बाद मेंगलुरु पुलिस ने डर फैलाने के लिए दोनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है और सरकारी क्वारैन्टाइन केंद्र में भेजा गया है। गृह मंत्रालय ने कोरोना से निपटने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत पूरे देश में सार्वजनिक स्थलों पर थूकना मना है।यदि ऐसा करते किसी को पाया गया तो इसके लिए उसको कड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है।