ÓñòÓñéÓñùÓñ¿Óñ¥ Óñ░Óñ¿ÓÑîÓññ ÓñòÓÑï ÓñòÓñ░Óñú Óñ£ÓÑîÓñ╣Óñ░ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñÑÓñ¥ ÓñçÓñéÓñíÓñ©ÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñøÓÑïÓñíÓñ╝ ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ▓Óñ¥Óñ╣, ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓

कंगना रनौत को करण जौहर ने दिया था इंडस्ट्री छोड़ देने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने पूरे हो चुके हैं। उनकी मौत के साथ शुरू हुई नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स पर बहस अब भी जारी है। कंगना रनौत सुशांत के मौत के बाद से निपोटिज़्म को लेकर कई बयान देते दिखीं। कंगना ने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए। खासकर करण जौहर पर।

कंगना का कहना था कि करण जौहर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स गए और वहां जाकर कहा कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए। उसे तुरंत बाहर निकालना चाहिए। वहां हूटिंग हो रही थी। लोग तालियां बजा रहे थे जब मैं नेपोटिज्म के खिलाफ यहां लड़ाई लड़ रही थी।

इससे करण जौहर की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। लोग हुटिंग करते नजर आएं। जिससे करण काफी अपसेट चल रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर से करण सुशांत के फैंस के मत्थे चढ़ गए हैं।

दरअसल, कंगना रनौत ने जिस वीडियो की बात की थी वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें करण जौहर यह बात कहते नजर आ रहे हैं और लोग तालियां बजाते सुनाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में करण जौहर कहते दिख रहे हैं, “कंगना को विक्टिम और वुमेन कार्ड खेलता देखकर मैं पूरी तरह से थक चुका हूं। आप हमेशा तो विक्टिम नहीं हो सकते हैं और सबको हमेशा यही कहानी नहीं सुना सकते हैं कि कैसे आपको इस बुरी दुनिया ने और इंडस्ट्री ने डराया और धमकाया हुआ है। अगर ऐसा है तो आप छोड़ दीजिए। आप छोड़ दो इंडस्ट्री। बाहर जाकर कुछ करो।”

कंगना ने कहा था, “मैंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद 19 ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया। तभी मेरे एक्स व्बॉयफ्रेंड ने मेरे खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इन ब्रांड्स ने मेरे साथ ऐसा होते ही कॉन्ट्रैक्ट तोड़ लिया। सब कुछ इंडस्ट्री में बहुत प्लानिंग के साथ किया जाता है। उन्होंने मेरे लिए सब कुछ रोक दिया। मैं शादी नहीं कर सकती थी, मेरा कोई भविष्य नहीं था। क्या आपको नहीं लगता कि आत्महत्या का विचार मेरे मन में आया होगा?”

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने कहा, “मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है, तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी।”