ÓñòÓñ¬Óñ┐Óñ▓ Óñ©Óñ┐Óñ¼ÓÑìÓñ¼Óñ▓ ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñ«Óñ┐Óññ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ Óñ¬Óñ░ Óñ¬Óñ▓ÓñƒÓñÁÓñ¥Óñ░, ÓñòÓñ╣Óñ¥ BJP Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑê

कपिल सिब्बल का अमित शाह पर पलटवार, कहा BJP राष्ट्र नहीं है

दिल्ली में मतदान 8 फरवरी को होने है जिसे लेकर सभी पार्टियों का प्रचार भी जोरों पर है। इसी बीच नेताओं के बीच जवाबी जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है। सिब्बल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हम राष्ट्र के साथ हैं और आपकी पार्टी राष्ट्र नहीं है।

उन्होंने ट्वीट के जरिए अमित शाह पर निशाना साधते हुए लिखा कि अमित शाह पूछते है कि आप देश के साथ हैं या शाहीन बाग के? हमने फैसला किया है कि हम देश के साथ हैं। हम आपके साथ नहीं हैं। आप केवल सरकार हैं जो लोगों की चिंताओं से दूर है और आपकी पार्टी देश नहीं है।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को अमित शाह नई दिल्ली और बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में नुक्क्ड़ नाटक के जरिए वोट की अपील करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। सभा के दौरान उन्होंने कहा दिल्ली वालो का एक वोट ये तय करेगा कि वो शाहीन बाग के साथ हैं या देश विरोधी ताकतों को जेल भेजने वाली सरकार के साथ हैं।

इससे पहले अमित शाह ने नजफगढ़ में भी नुक्कड़ सभा के दौरान केजरीवाल पर तीखा कटाक्ष किया था। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शाहीन बाग में धरने पर बैठ जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग के साथ खड़े होने की बात करने वालों की बात शाहीन बाग के लोग ही सुनेंगे। फिर दिल्ली की जनता उन्हें अपना फैसला सुनाएगी।