कंगना ने तापसी पन्नू को कहा, बी ग्रेड

विवादित बयानों की क्वीन कंगना रनौत के भड़काऊ ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है। कंगना अपने ट्विट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। जब भी देश में किसी मुद्दें पर लोग केंद्र सरकार को घेरते है या सरकार के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन करते है तभी कंगना बीच में कूद पड़ती है और सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर टूट पड़ती है। हाल ही में किसान आंदोलन पर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के द्वारा ट्वीट करने पर कंगना उन पर भड़क गई।

इसके बाद कंगना ने अमेरिकी सिंगर रिहाना को पार्न स्टार कहा तो वहीं दूसरी तरफ जगमीत सिंह को आंतकवादी की संज्ञा दी। कंगना यही नहीं रूकी इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्टर तापसी पन्नू को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल तापसी पन्नू किसानों आंदोलन का समर्थन कर रही अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों के ट्वीट से जुड़ा एक ट्वीट किया है।

तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा, अगर एक ट्वीट आपकी एकता को कमजोर कर सकता है, एक मजाक आपके भरोसे को डिगा देता है या एक कार्यक्रम आपकी धार्मिक आस्था को कमजोर कर सकता है तो आपको अपने मूल्यों पर फिर से विचार करने की जरूरत है, न कि दूसरे के लिए प्रोपेगैंडा टीचर बनने की।

वहीं कंगना ने तापसी पर निशाना साधते हुए उन्हें बी ग्रेड लोगों की कैटेगरी में डाल दिया। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि “बी ग्रेड लोगों की सोच बी ग्रेड होती है। एक शख़्स को अपनी आस्था, मातृभूमि और परिवार के लिए खड़ा होना चाहिए। यही कर्म है, यही धर्म भी है। फ्री फंड का सिर्फ खाने वाले मत बनो, इस देश का बोझ. इसी वजह से मैं इन्हें बी ग्रेड कहती हूं।इन्हें नज़रअंदाज़ करो।”

किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के आने के बाद भारत के कई सितारों ने बाहरी दखल को लेकर ट्वीट किया। जिनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, सिंगर कैलाश खेर समेत कई हस्तियां शामिल है जिन्होंने देश के आंतरिक मुद्दें पर बाहरी दखल को आईना दिखाया। यहां एक तरफ फिल्मी हस्तियां बाहरी दखल को बर्दाशत नहीं कर रही, तो वहीं आमजन लोग बॉलीवुड सितारों पर भी तंज कंस रहे है।