CAA ÓñòÓÑç Óñ©Óñ«Óñ░ÓÑìÓñÑÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑêÓñ▓Óñ¥Óñ ÓñÁÓñ┐Óñ£Óñ»ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñùÓÑÇÓñ» Óñ¿ÓÑç Óñ¿Óñ┐ÓñòÓñ¥Óñ▓Óñ¥ Óñ░ÓÑêÓñ▓ÓÑÇ, Óñ╣ÓÑüÓñÅ ÓñàÓñ░ÓÑçÓñ©ÓÑìÓñƒ

CAA के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय ने निकाला रैली, हुए अरेस्ट

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। वे नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में रैली निकल रहे थे। इस रैली की शुरुवात कोलकाता के टॉलीगंज फेरी से होनी वाली थी। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, “कोलकाता में आज #CAA के समर्थन में मेरी रैली थी। पुलिस ने मुझे और श्री मुकुल राय जी को गिरफ्तार कर लिया है और लाल बाज़ार पुलिस हेडक्वार्टर ले जा रहे हैं। संसद में पारित किसी कानून के समर्थन में रैली करना कौन-सा अपराध है, जो हमें गिरफ्तार किया गया?”

वहां बीजेपी के नेताओं ने रैली की शुरआत की ही थी तभी कोलकाता पुलिस ने नेताओं को हिरासत में ले लिया। उन्होंने इस रैली के लिए पुलिस के अनुमति के बिना रैली निकाल रहे थे।

कैलाश के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय और कुछ अन्य बीजेपी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। मुकुल रॉय ने हिरासत में लिए जाने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर आरोप लगाया है।

मुकुल रॉय ने ट्वीट करते हुए कहा, “आपने मुझे और कैलाश विजववर्गीय को गिरफ्तार करके लोकतंत्र में अपने विश्वास और असली चेहरे को दिखाया है। हमें सीएए समर्थन रैली निकालने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया कोलकाता पुलिस हम सभी को पुलिस हेड्क्वाटर लेकर जा रही है।”