Óñ©ÓÑüÓñ░ÓñòÓÑìÓñÀÓñ¥Óñ¼Óñ▓ÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç 4 ÓñöÓñ░ ÓñåÓññÓñéÓñòÓñÁÓñ¥ÓñªÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñóÓÑçÓñ░, 24 ÓñÿÓñéÓñƒÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑüÓñ▓ 9 ÓñåÓññÓñéÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑç ÓñùÓñÅ

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। यहां पुलवामा के पास एक सैंट्रो गाड़ी में इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस प्लांट की गई थी, जिसकी समय रहते हुए पहचान कर ली गई। बम डिस्पोज़ल स्क्वायड ने वक्त रहते ही इस बम को डिफ्यूज़ कर दिया।

पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने एक साथ एक्शन लेते हुए इस गाड़ी की पहचान की और इसमें IED के होने का पता लगाया। सफेद रंग की सैंट्रो कार में टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगाई गई थी, जो कि कठुआ की रजिस्टर्ड थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे ट्रैक किया, जिसके बाद बम की तलाश की गई। बम डिस्पोज़ल यूनिट को बुलाने से पहले आसपास के इलाके को खाली कराया गया। तभी बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया गया और अंतत: इस IED ब्लास्ट को टाल दिया गया।

पिछले कुछ महीनों में आतंकियों की ओर से कई तरह की कोशिशें जा रही है, कि जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग किया जाए। कई बार बड़े आतंकी हमले की रचना भी रची गई, लेकिन हर बार भारतीय जवानों ने इन मंसूबों को फेल कर दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल जो पुलवामा में आतंकी हमला किया गया था, वह भी इसी तरह का था। जिसमें एक गाड़ी में बम रखा गया था और उसे CRPF के काफिले में घुसा दिया गया था, फरवरी 2019 में हुए उस आतंकी हमले में करीब 45 जवान शहीद हो गए थे।