जामिया हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

जामिया हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

जामिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने सोमवार को कहा था कि आप पहले याचिका दाखिल कीजिए। इसके बाद सुनवाई मंगलवार को होगी। इस दौरान चीफ जस्टिस बोबडे ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप स्टूडेंट हैं, इसलिए आपको हिंसा करने का अधिकार नहीं मिल जाता। अगर प्रदर्शन, हिंसा और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जाता है तो हम सुनवाई नहीं करेंगे।