बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी पर फेंकी स्याही,काले झंडे दिखाए

 

 चुनाव से पूर्व प्रदेश में सत्तासीन पार्टी के नेता अक्सर जनता के विरोध का शिकार बनते है। कुछ दिन पूर्व ही लोकसभा चुनावो से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले पर जनता व भरपूर प्रतिरोध हुआ था। यहां तक कि दिल्ली के एक युवक ने उनको थप्पड़ रसीद कर दिया था। कुछ इस तरह का ही मामला अब बिहार में सामने आया है।

 बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एसकेएमसीएच में पीएसीयू और अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। जहा लोगो ने उनका विरोध किया और उनकी गाड़ी पर स्याही फेक दी गई। यही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाए गए। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।  इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। बिहार पुलिस ने जिन लोगो को गिरफ्तार किया है उनमे गरीब जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमाशंकर यादव और जिला छात्र अध्यक्ष अंकित कुमार आदि है।  

  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के झपहां में कृष्ण नंदन सहाय की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए अपने काफिले के साथ जा रहे थे।  स्वर्गीय सहाय पटना के लोकप्रिय मेयर रहे थे।  उनकी लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि वे सात बार पटना के मेयर चुने गए थे।इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने स्वर्गीय सहाय की प्रतिमा मुजफ्फरपुर के झपहां स्थित तिरहुत शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्थापित किया।