ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░ ÓñòÓÑïÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ¥Óñ░ÓññÓÑÇÓñ» Óñ░Óñ¥Óñ£ÓñªÓÑéÓññ ÓñòÓñ¥ ÓñòÓñ┐Óñ« Óñ£ÓÑïÓñéÓñù ÓñòÓÑï Óñ¼ÓñºÓñ¥Óñê Óñ©ÓñéÓñªÓÑçÓñ ÓñªÓÑçÓñ¿Óñ¥ Óñ¼Óñ¿Óñ¥ ÓñÜÓñ░ÓÑìÓñÜÓñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñÁÓñ┐ÓñÀÓñ»

उत्तर कोरिया में भारतीय राजदूत का किम जोंग को बधाई संदेश देना बना चर्चा का विषय

भारत के राजदूत अतुल एम गोतसर्वे का तानाशाह किम जोंग उन को बधाई संदेश देना उत्तर कोरिया में चर्चा का विषय बन गया। अतुल एम गोत्सर्वे इस समय वार्ता के लिए उत्तर कोरिया में हैं। इस बीच भारतीय राजदूत गोत्सुर्वे ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन को बधाई दी।

भारत के अभिवादन को सरकारी अखबारों और समाचार चैनलों में जगह मिली। उत्तर कोरिया में ऐसा कम ही होता है। उत्तर कोरिया ने अपने सरकारी टीवी चैनल नैशनल टेलीव‍िजन ऑफ नॉर्थ कोरिया पर प्राइम टाइम में न केवल भारत का जिक्र किया। यहाँ तक कि चैनल पर अभिवादन को पढ़ा भी गया। इसलिए भारतीय राजदूत द्वारा बधाई सन्देश पर चर्चा चल रही है।

https://twitter.com/indembpyongyang/status/1284125685381038080

किम जोंग उन ने आठ साल पहले मार्शल के रूप में पदभार संभाला था। इस अवसर पर भारतीय दूतावास से किम को बधाई और फूलों का गुलदस्ता भेजा गया।उन्होंने अपने भविष्य के करियर और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किम को शुभकामनाएं दीं।

यह खबर उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिनमुन में छपी थी। यह अखबार उत्तर कोरिया सरकार की आधिकारिक भूमिका को व्यक्त करता है। भारत और उत्तर कोरिया के अच्छे संबंध हैं। कोरियाई लोगों को शांति दिलाने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरियाई युद्ध के दौरान, भारत ने 220,000 नागरिकों का इलाज किया।