Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ©ÓÑìÓñÑÓñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñ©ÓÑÇ Óñ©ÓñéÓñòÓñƒ ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ CM ÓñùÓñ╣Óñ▓ÓÑïÓññ ÓñòÓÑÇ 'Óñ¼ÓÑêÓñò Óñ¼ÓÑïÓñ¿' Óñ¬Óñ░ ÓñåÓñ»ÓñòÓñ░ ÓñòÓÑç ÓñøÓñ¥Óñ¬ÓÑç

राजस्थान में सियासी संकट के बीच CM गहलोत की ‘बैक बोन’ पर आयकर के छापे

राजस्थान में सियासी संकट अपने चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच शह और मात का खेल चल रहा है। ऐसे में दोनों नेता अपने-अपने समर्थकों को अपने साथ दिखाने का दावा कर रहे हैं। इसी दौरान आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास कहे जाने वाले दो नेताओं पर छापेमारी की है। दोनों नेताओं को गहलोत का बैकबोन कहा जाता है। नेताओं का नाम राजीव अरोडा और धर्मेन्द्र राठोड है।

राजस्थान में सियासी संकट के बीच CM गहलोत की 'बैक बोन' पर आयकर के छापे

बताया जाता है कि आज इस छापेमारी के चलते विधायकों की मीटिंग 1 घंटे लेट हो गई। इसे केंद्र सरकार की गहलोत को कमजोर करने की साजिश कहा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रवक्ता साबित पात्रा ने कहा है कि आयकर की यह रेड पूर्व में होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते निरस्त कर दी गई थी। फिलहाल अब यह रेड की गई।

बताया जा रहा है कि सचिन पायलट के कांग्रेस को छोड़ने की चर्चाओं के बीच भाजपा ने अपना सियासी खेल शुरू कर दिया है। जिसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़ के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी की गई है। इनकम टैक्स ने दोनों के 24 संस्थानों पर एक साथ छापेमारी की है।