Óñ«ÓÑêÓñòÓÑìÓñ©Óñ┐ÓñòÓÑï Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñò ÓñÁÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓññÓñ┐ Óñ¿ÓÑç Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ¬Óñ╣Óñ¿Óñ¥ Óñ«Óñ¥Óñ©ÓÑìÓñò ÓññÓÑï Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¿ÓÑç Óñ¬ÓÑÇÓñƒÓñòÓñ░ Óñ▓ÓÑç Óñ▓ÓÑÇ Óñ£Óñ¥Óñ¿

मैक्सिको में एक व्यक्ति ने नहीं पहना मास्क तो पुलिस ने पीटकर ले ली जान

मैक्सिको में एक व्यक्ति के सार्वजनिक स्थल पर फेस मास्क न पहने पर पुलिस ने इतना पिटा की कि उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद लोग सड़कों उतर आए और पुलिस अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। यह घटना गुरुवार की शाम को मैक्सिको के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआदालाजारा में घटी।

प्रदर्शन के दौरान लोगों का पुलिस पर जमकर गुस्सा फूटा और वे पुलिस से हाथापाई करने लगे। द गार्डियन डॉटकॉम के मुताबिक, गुआदालाजारा शहर में सरकारी पैलेस के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पें हुईं जिसमें बहुत से गश्ती वाहनों को जलाया गया और इमारत के ऊपर पुलिस के खिलाफ ग्राफिटी भी की गई। इस घटना की कई वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पैलेस का दरवाजा तोड़ते हुए दिखाया गया है।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में एक प्रदर्शनकारी ने मोटरसाइकिल पर बैठे एक पुलिस वाले की पीठ पर एक ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों की जमकर पिटाई कर उन्हें डंडे पीटा और उन पर आंसू गैस छोड़ दी। 4 मई को नगरपालिका पुलिस अधिकारियों ने गुआदालाजारा के पास स्थित इक्तेलहुआकैन डी लॉस मेमब्रिलोस शहर में एक 30 वर्षीय ईंट-भट्टे वाले गियोवन्नी लोपेज़ को हिरासत में लिया था।

बुधवार को इस घटना का वीडियो सबके सामने आया इस वीडियो में पुलिस पिकअप ट्रक में पुलिस अधिकारियों को राइफल सहित लोपेज के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया था। तो वहीं कुछ लोग उसकी रिहाई के लिए अनुरोध करते भी दिखाई दे रहे हैं। जब एक गवाह ने अविश्वास के साथ पुलिस वालों से पूछा, “सिर्फ एक मास्क न पहनने के कारण?” तो इसके जवाब में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह उसका विरोध कर रहा था।

लोपेज़ के रिश्तेदार उसकी तलाश करते-करते पुलिस स्टेशन पहुंचे लेकिन उनसे कहा गया कि लोपेज़ को गुआदालाजारा के एक सार्वजनिक अस्पताल में ले जाया गया है। जब रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें लोपेज़ का शव मिला। उन्होंने देखा की लोपेज के पैर में एक गोली लगी थी। बाद में जब शव परीक्षण के लिए ले जाया गया तो रिपोर्ट में यह निकल कर सामने आया की सिर पर एक जोरदार आघात लगने से लोपेज़ की मौत हुई थी।