ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल ने कुल सात पदक अपने नाम किए थे। अब पेरिस ओलंपिक में देश को इस आंकड़े को बदलने की आस है। किस खेल में भारत के पदक जीतने की संभावना ज्यादा है उसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि कुछ ऐसे खेल हैं जिनमें भारत का जीतना लगभग तय है। जिससे पदकों की संख्या बढ़ सकत है। खासकर जैवलिन थ्रो और वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन मेडल की गारंटी देता है वहीं बॉक्सिंग, बैडमिंटन और पुरुष हॉकी में भी पदक की उम्मीद है