गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान दी इन कामों को करने की छूट
चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस ने सभी देशों में कहर मचा रखा है। अब इस वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया में अब तक 12 लाख लोग इससे संक्रमित हैं जबकि एक लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मंत्रियों के साथ वीडियो कांफेरेंस के जरिए बैठक की।
बैठक के बाज से संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। कई राज्यों में इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन बढ़ाने पर फिलहाल सरकार अभी विचार कर रही है। इस बीच केंद्र की ओर से एक जानकारी सामने आ रही है। जिसमें बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ कामों के लिए लॉकडाउन में छूट देने का निर्णय लिया है।
#CoronaVirusUpdates
MHA issues 5th Addendum to the consolidated guidelines issued reg. #Lockdown21, to exempt Operations of Marine Fishing/Aquaculture Industry and its Workers from the lockdown restrictions to fight #COVID19.Press Release 👇https://t.co/71N0XO8CPH https://t.co/En4MwrN3IA pic.twitter.com/brxNUklHBS
— PIB – Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) April 10, 2020
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से मछली पकड़ने/जलीय कृषि उद्योग के कार्य पर लॉकडाउन के दौरान पाबन्दी नहीं रहेगी। साथ ही फसलों की कटाई, सेल्स और मार्केटिंग, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और फूड प्रोसेसिंग को भी लॉकडाउन के दौरान काम करने की रियायत दी है।

हालांकि, इस आदेश मे सोशल डिस्टेसिंग और हाइजीन प्रैक्टिस का भी ख्याल रखने की हिदायत भी दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगर लोग आदेशानुसार कार्य नहीं करते तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। लेकिन ऐसे में सभी लोगों की जरूरते पूरी हो सके इसका भी सरकार की ओर से ख्याल रखा जा रहा है। पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
Given the seriousness of the situation arising out of #Covid19, Cabinet has decided to extend lockdown & curfew till 1st May. These are difficult times & I appeal to all to #StayHomeStaySafe & strictly observe health safeguards as you have done so far, for which I am thankful. pic.twitter.com/OBq7uJgpnQ
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) April 10, 2020
वहीं इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए है। कोरोना के संकट से ग्रस्त राजस्थान सरकार ने भी लॉकडाउन बढ़ाने पर संकेत दिया है।
#COVID19: Odisha extends lockdown till April 30th, the first state to do so pic.twitter.com/8t3FgFlOft
— ANI (@ANI) April 9, 2020
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से गठित की गई टास्क फोर्स और जेडीसी टी रविकांत से बैठक की गई।
