ÓñÁÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ© ÓñªÓÑüÓñ¼ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñé Óñ¿ÓÑç ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑçÓñƒÓÑç ÓñòÓÑï ÓñªÓÑÇ Óñ©Óñ▓Óñ¥Óñ╣, ÓñòÓñ╣Óñ¥- ÓñÁÓÑï Óñ©Óñ░ÓÑçÓñéÓñíÓñ░ ÓñòÓñ░ ÓñªÓÑç ÓñÁÓñ░Óñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ«Óñ¥Óñ░ ÓñªÓÑçÓñùÓÑÇ

विकास दुबे की मां ने अपने बेटे को दी सलाह, कहा- वो सरेंडर कर दे वरना पुलिस मार देगी

कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देने पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां सरला देवी ने अपने बेटे को सलाह दी कि वो सरेंडर कर दे वरना पुलिस उसे मार देगी।

सरला देवी ने कहा, “उसे पुलिस की पकड़ में आने से पहले खुद ही सरेंडर कर देना चाहिए। अगर वह सामने नहीं आता है तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार डालेगी।”

उन्होंने कहा, “मैं कहती हूं कि अगर पुलिस उसे पकड़ लेती है तो उसे मार भी दे क्योंकि उसने बहुत गलत काम किया है। विकास के खिलाफ दर्जनों संगीन मामले चल रहे हैं। हत्या और हत्या की कोशिश के कई केस भी इसमें शामिल हैं।”

कानपुर में शुक्रवार सुबह हिस्ट्रीशीटर विकास को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस की टीम सुबह हत्या के प्रयास के केस में शातिर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी।

विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक वह पहुंच से दूर है। इस बीच कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये देने के इनाम का ऐलान किया है।

शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक क्षेत्राधिकारी यानी डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले में 7 अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।