Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ┐ÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ«ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñê ÓñöÓñ░ ÓñªÓÑïÓñ©ÓÑìÓññ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥, ÓñøÓññ Óñ¬Óñ░ Óñ©ÓÑï Óñ░Óñ╣ÓÑç ÓñÑÓÑç ÓñªÓÑïÓñ¿ÓÑïÓñé Óñ»ÓÑüÓñÁÓñò

लड़की के पिता ने की प्रेमी के भाई और दोस्त की हत्या, छत पर सो रहे थे दोनों युवक

राजस्थान के झुंझुनू जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार की है। यह मामला झुंझुनूं जिले के बुहाना थाने के जैतपुर गांव का है। दरअसल, शादीशुदा बेटी की भगाने से नाराज पिता ने प्रेमी के भाई और उसके दोस्त की हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार किया तो उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को भी मारने की इच्छा जाहिर की।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले अनिल जाट की बेटी की शादी राजस्थान के झुंझुनू में हुई थी, जिसके बाद उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिससे गुस्साए पिता ने झुंझुनू पहुंचकर लड़के के भाई और उसके एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में प्रेमी कृष्णा का भाई दीपक कुमार (20) और दूसरा उसके भाई का दोस्त नरेश कुमार (19) है।

पुलिस ने बताया, “आठ जून की रात घटना के समय दोनों युवक दीपक के घर में छत पर सो रहे थे। दीपक के पिता राजवीर ने सुबह लगभग 4 बजे खून से लथपथ दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम डॉग स्क्वॉयड के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंची। हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी शवों से कुछ मीटर की दूरी से बरामद की गई।”

वहीं बुहाना थाने के पुलिस डीएसपी ज्ञान सिंह ने कहा, “शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले अनिल जाट की बेटी की शादी बुहाना के लालामंडी गांव में हुई थी। शादी के बाद वह कथित तौर पर राजवीर के बेटे कृष्णा के साथ घर छोड़कर चली गई थी और तभी से दोनों परिवारों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।”

डीएसपी ने आगे बताया, “अनिल की बेटी के ससुरालवालों ने उसके घर से लापता होने की रिपोर्ट 2 जून को दर्ज कराई थी। हमने सबूत इकट्ठा करके आरोपी को पकड़ लिया है।” पुलिस का कहना है कि अनिल जाट बाइक से हरियाणा से राजस्थान आया था।

ज्ञान सिंह ने बताया, “आरोपी की गतिविधियां बुहाना पुलिस थाना क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फंसने के बाद अनिल पैदल ही राजवीर के घर पहुंच गया और छत पर सो रहे दोनों युवकों की हत्या कर दी थी। मौके से फरार होते वक्त उसके हाथ से कुल्हाड़ी कुछ दूरी पर गिर गई।”

पुसिल का कहना है कि जब हत्या पिता से पूछताछ की गई उसने कहा कि वह पुलिस हिरासत में रिहा होने के बाद वह अपनी बेटी और उसके प्रेमी की भी हत्या कर देगा।

डीएसपी ज्ञान सिंह ने कहा, “आरोपी राजवीर को भी मारना चाहता था लेकिन वह उसे ढूंढ नहीं पाया। आरोपी का कहना है कि राजवीर के बेटे की वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा खत्म हो गई थी और वो उससे बदला लेना चाहता था।”

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक का एक भाई कृष्णा और एक बहन है। बहन शादीशुदा है जबकि दोनों भाई अविवाहित हैं। दीपक अपने दोस्त नरेश कुमार के साथ सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि दोनों सुबह में जल्दी उठकर जॉगिंग करने जाते थे इसलिए नरेश, दीपक के घर पर ही सोता था।