ÓñùÓñ¥ÓñéÓñÁ Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñ╣Óñ░ Óñ«Óñ┐ÓñƒÓÑìÓñƒÓÑÇ Óñ▓Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñùÓñê Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑÇ ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñ¬Óñ╣Óñ░Óñú ÓñòÓñ░ Óñ«Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ÓÑïÓñé ÓññÓñò ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓÑêÓñéÓñùÓñ░ÓÑçÓñ¬

गांव से बाहर मिट्टी लाने गई लड़की का अपहरण कर महीनों तक किया गैंगरेप

हरियाणा के तावडू थाना क्षेत्र से एक युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसको बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह गांव से बाहर मिट्टी लेने गई थी। जब वह लौट रही थी तो उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे सोहना की पहाड़ियों के पीछे ले गए फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धौज गांव में ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। वहां पर कई दिन तक उसके साथ दरिंदगी हुई। उसके बाद दरिंदों का सफर यहीं नहीं रुका वे उसे दूसरे शहर ले गए और कई दिन तक एक फ्लैट में बंद करके बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे।

जब इससे भी मन नहीं भरा तो कुछ दिन बाद पीड़िता को यूपी के गाजियाबाद ले आए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जिस दिन वह गायब हुई थी उस दिन जब वह शाम तक नहीं लौटी तब उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस स्टेशन जाकर 3 दिसम्बर को गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से गत 15 जनवरी, 2020 को किसी तरह से वहां से भाग निकली और लौटकर घरवालों को आपबीती सुनाई। उसके बाद घरवालों ने जाकर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने बताया कि उनलोगों ने वहां पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए ताकि किसी तरह का कार्रवाई न हो सके। डीएसपी तावडू धर्मबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़िता को शनिवार को तफ्तीश के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। पुलिस महिला का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज करा चुकी है। डीएसपी धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस केस की सच्चाई का पता लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।