ÓñùÓÑîÓññÓñ« ÓñùÓñéÓñ¡ÓÑÇÓñ░ Óñ¿ÓÑç PM Óñ½ÓñéÓñí Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©Óñª Óñ¿Óñ┐ÓñºÓñ┐ Óñ©ÓÑç 1 ÓñòÓñ░ÓÑïÓÑ£ Óñ░ÓÑüÓñ¬Óñ»ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ░Óñ¥ÓñÂÓñ┐

गौतम गंभीर ने PM फंड में दी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपये की राशि

क्रिकेटर और दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने बीते दिनों 50 लाख रुपये की राशि दिल्ली सरकार के कोरोना फंड में दिया था। अब उन्होंने कोरोना से लड़ने और गरीबों के भरण-पोषण के लिए एक करोड़ की राशि दान की है। उन्होंने राशि सांसद निधि से प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में जमा की है। गौतम गंभीर ने कहा, “यह कोरोना यानी कोविड-19 के खिलाफ एक बड़ी जंग में शामिल होने का समय है और एक दूसरे की मदद करने का समय है। कुछ प्रयासों के बाद मेरी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। ऐसे समय मे हमें एक होकर साथ चलने की जरूरत है। अगर इस लड़ाई में हमने जीत हासिल कर ली तो यह हमारे लिए चुनाव से भी बड़ी जीत होगी।”

दिल्ली सरकार को दिए थे ५० लाख 

ये तीसरा मौका है जब गौतम गंभीर गरीबों की मदद के लिए आगे आए हैं। पिछली बार गौतम गंभीर ने 50 लाख की राशि दिल्ली सरकार को दान दी थी। उन्होंने यह राशि कोरोनो वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज और इस वायरस से लड़ने के मेडिकल उपकरणों को खरीदने के लिए दी थी। इस के अलावा गौतम गंभीर ने अपनी सेवा समिति की ओर से 2000 फूड पैकेट संसदीय क्षेत्रों में भी वितरण करवाए थे।

इस संकट की घड़ी में सिर्फ गौतम गंभीर ही नहीं बल्कि खेल जगत तमाम हस्तियों ने आगे बढ़कर राज्य और केंद्र सरकार के साथ चलने का फैसला किया। सभी हस्तियों ने अपनी-अपनी इच्छानुसार देश की व गरीब लोगों की मदद की है। वहीं खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी MPLADS फंड में सरकार को 1 करोड़ की राशि दान करने का फैसला किया है। किरण रिजिजू जी ने अपने ट्विटर पे ट्वीट किया है कि अब मैं भी पैसे दान कर रहा हूँ। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सभी बीजेपी सांसदों से (MPLADS) फंड से नेशनल रिलीफ फंड में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए डोनेशन करने को कहा था।’