ÓñåÓñéÓñºÓÑìÓñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓñ¥ÓñûÓñ¥Óñ¬ÓññÓÑìÓññÓñ¿Óñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñùÓÑêÓñ© Óñ░Óñ┐Óñ©Óñ¥ÓñÁ, ÓñªÓÑï ÓñÂÓÑìÓñ░Óñ«Óñ┐ÓñòÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ 4 ÓñàÓñ©ÓÑìÓñ¬ÓññÓñ¥Óñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ░ÓÑìÓññÓÑÇ

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुआ गैस रिसाव, दो श्रमिकों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सिनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में बेंज़िमिडाज़ोल गैस के रिसाव से दो श्रमिकों की मौत की खबर है। जबकि चार श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारी ने जानकारी दी है कि फिलहाल मामला नियंत्रण में है।

बाताया जा रहा है कि दोनों मृतक श्रमिक थे और लीकेज साइट पर मौजूद थे। परवाड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि गैस फैली नहीं है। प्रशासन ने फिलहाल आसपास के गांवों को खाली करा लिया है।

परवाडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया, “दो लोगों की मौत हुई है और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो गैस रिसाव हुई है उसे बेंजिमिडाजोल गैस बताया जा रहा है। घटना पर अब हालात काबू में हैं। इस घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई, वे साइट पर ही मौजूद थे। गैस का फैलाव अन्य किसी जगह पर नहीं हुआ है।”

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस मामले की जानकारी ली है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुताबिक, फैक्ट्री में हादसा होने के बाद फैक्ट्री को तुरंत बंद कर दिया गया और जरूरी कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, फैक्ट्री में यह हादसा देर रात साढ़े 11 बजे हुआ।

गौरतलब है कि विशाखापट्टनम में ही बीते दिनों केमिकल फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा लगभग 300 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।