ÓñùÓÑüÓñÁÓñ¥Óñ╣Óñ¥ÓñƒÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓÑï Óñ©Óñ¬ÓÑìÓññÓñ¥Óñ╣ ÓññÓñò Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑìÓñú Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓñ¥ ÓñÅÓñ▓Óñ¥Óñ¿, Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñûÓÑüÓñ▓ÓÑçÓñéÓñùÓÑÇ ÓñòÓñ┐Óñ░Óñ¥Óñ¿Óñ¥ ÓñöÓñ░ Óñ©Óñ¼ÓÑìÓñ£ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ ÓñªÓÑüÓñòÓñ¥Óñ¿

गुवाहाटी में दो सप्ताह तक पूर्ण लॉकडाउन का एलान, नहीं खुलेंगी किराना और सब्जी की दुकान

असम सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए गुवाहाटी में सोमवार से अगले दो सप्ताह तक पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि आज शाम 7 बजे से 12 घंटे का कर्फ्यू लगाया जाएगा।

सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में पिछले 15 जून से अब तक में 762 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 677 लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हो सकता है अन्य राज्यों से इस लॉकडाउन के दौरान ये लोग उनके संपर्क में आए हो। सोमवार से पूर्ण लॉकडाउन कामरूप जिले में लागू कर दिया जाएगा, जिसमें गुवाहाटी शहर भी आता है।

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 276 नए केस गुरुवार को राज्य में दर्ज किए गए। जिसमें से 133 मामले गुवाहाटी से आए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “अब हमारे पास 28 जून मध्यरात्रि से 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इस बार का लॉकडाउन काफी बहुत सख्त होगा। पहले सात दिनों के लिए किसी भी तरह की कोई किराने की दुकानें नहीं खोली जाएगी और न ही फल-सब्जियों की आपूर्ति करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक चीजों की अनुमति दी जाएगी।”

राज्य सरकार ने बाकी शहरों में सप्ताह के अंतिम दिन पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया। 27 जून से यह नियम प्रभावी हो गया है। तब तक इस आदेश को लागू रखा जाएगा जब तक कोरोना वायरस नियंत्रण में नहीं आ जाए।

सरमा ने कहा कि सात दिनों तक सख्ती से लागू पूर्ण लॉकडाउन के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। सिर्फ आपातकाल सेवाओं की अनुमति पूर्ण लॉकडाउन के दौरान रहेगी। बता दें कि असम में अब तक कोविड-19 के कुल 6,646 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 2,601 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।