यूपी के पूर्व डीजीपी बोले, हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई सही
हैदराबाद पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं बचता है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने हैदराबाद पुलिस को बधाई भी दी।
हैदराबाद में डॉक्टर से रेप और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस जांच के लिए चारों को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए लेकर गई थी। वहां से भागने की कोशिश में चारों पुलिस की गोलियों के शिकार बने।
सोशल मीडिया पर पुलिस की तारीफ
पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खुशी मना रहे हैं और हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद कह रहे हैं। आरोपियों को मौत के घाट उतारने की खबर से स्कूली छात्राएं भी बेहद खुश नजर आईं। बस से स्कूल जाते हुए कुछ स्कूली छात्राओं ने पुलिस को देखकर जश्न मनाया। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह देश की न्यायिक व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।