असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई कोरोना पॉजिटिव

देशभर में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 32 लाख के पार पहुंच गई है। इस संक्रमण की चपेट में बड़े-बड़े नेता-अभिनेता भी आते जा रहे हैं। इस बीच असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोगोई ने खुद इस बात की जानकारी दी है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है।

गोगोई ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसलिए मैं उन तमाम लोगों से अपील करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों मेरे संपर्क में आए, वह अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। राज्य में 92 हजार के करीब कोरोना मरीजों की संख्या पहुंच चुकी हैं। जिनमें से 73 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 252 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह समेत अलग-अलग राज्यों के सीएम, विधायक, सांसद और उनके निजी सचिव तक कोरोनापॉजिटिव पाए गए थे।

गोगोई 15 साल तक असम के मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन 2016 में बीजेपी ने सत्ता पर अपना वर्चस्व जमा लिया हैं। असम में 2021 में विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं, जिसको
लेकर तरुण प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने साफ कहा हैं कि वह अगला चुनाव लडेंगे, लेकिन न तो वह और न ही उनके सांसद बेटे गौरव कांग्रेस के संभावितसीएम उम्मीदवार होंगे।