ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñûÓÑîÓñ½ ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ ÓñçÓñ© ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓñ░ÓÑìÓñÂÓñòÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç Óñ¡Óñ░ÓÑç Óñ©ÓÑìÓñƒÓÑçÓñíÓñ┐Óñ»Óñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ½ÓÑüÓñƒÓñ¼ÓÑëÓñ▓ ÓñòÓÑÇ ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ©ÓÑÇ

कोरोना का खौफ के बीच इस देश में दर्शकों से भरे स्टेडियम में हुई फुटबॉल की वापसी

पूरे विश्व में इस समय कोरोना वायरस के कारण बड़े-छोटे सभी तरह के अधिकांश खेल आयोजन नहीं हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से लगभग सभी खेल आयोजन ठप्प पड़े हैं। इस बीच लोग विश्व की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस लीग की वापसी खाली स्टेडियम में होने वाली है। जहाँ अभी सभी देश कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर आयोजन को रोकने के प्रयास में लगे हैं वहीं एक देश ऐसा भी जहाँ एक स्टेडियम को दर्शकों की भीड़ से भरा देखा गया जो काफी चौंकाने वाला दृश्य था। इस देश में फुटबॉल की वापसी हो चुकी हैं और तो और दर्शक भी पूरी तरह उत्साहित और कोरोना से बेखौफ देखे गए।

शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के चलते बंद हुआ शीर्ष घरेलू फुटबॉल सत्र स्टेडियम में दर्शकों के साथ आरम्भ हो गया है। इस वी-लीग के पहले मुकबाले में हो ची मिन्ह सिटी को हाइ पोंग ने गोल-रहित ड्रॉ पर रोक दिया। इस दौरान स्टेडियम में 1000 से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी देखी गई। शुरुआती दिन लीग के तीन मुकाबले खेले गये। द कोंग और नाम दिन्ह के मैच के लिए 3000 से ज्यादा दर्शकों स्टेडियम में थे जबकि साइ गोन एफसी और बिन्ह डुओंग के मैच में 800 दर्शक मौजूद थे।

सबसे अहम बात कि यहाँ इस वायरस से एक भी मौत नहीं हुई। फुटबॉल स्टेडियम में मैच देखने के लिए क्षमता से आधी संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति दी गई थी। लेकिन कुछ सावधानियां भी बरतने के लिए कहा गया था। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य था। साथ ही स्टेडियम में आने वाले सभी लोगों का तापमान भी मापा गया। चीन से सटे होने के बाद भी वियतनाम इस महामारी से उबरने में सफल रहा। यहाँ कोरोना संक्रमण के केवल  328 मामले प्रकाश में आए। हो ची मिन्ह के कोच जुंग हाइ-सुंग ने कहा, “जाहिर है कि हम प्रशंसकों के सामने खेलने से खुश हैं क्योंकि यह फुटबॉल को खास बनाता है। हम लीग के दोबारा शुरू होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।”