Óñ¼ÓÑëÓñ¼ÓÑÇ ÓñªÓÑçÓñôÓñ▓ ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓÑÇÓñ░ÓÑÇÓñ£ 'ÓñåÓñÂÓÑìÓñ░Óñ«' ÓñòÓñ¥ Óñ½Óñ░ÓÑìÓñ©ÓÑìÓñƒ Óñ▓ÓÑüÓñò ÓñåÓñ»Óñ¥ Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç, ÓñàÓñ▓Óñù ÓñàÓñÁÓññÓñ¥Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñÅ Óñ¿Óñ£Óñ░

बॉबी देओल की सीरीज ‘आश्रम’ का फर्स्ट लुक आया सामने, अलग अवतार में आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की आने वाली सीरीज ‘आश्रम’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। बॉबी देओल ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘आश्रम’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में बॉबी बेहद अलग और दिलचस्प लुक में दिख रहे हैं। वहीं बॉबी के इस फर्स्ट लुक को देखकर फैंस बहुत खुश हैं। उन्हें यकीन है कि इस सीरीज को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

https://www.instagram.com/p/CDS1qkcB88u/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉबी अपने इंस्टाग्राम हैंडल में सीरीज के छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में आग की लपटों के ग्राफिक्स को भी देखा जा सकता है, इस बीच बॉबी हाथ जोड़े और आंखें बंद किए नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक भी है जो कमाल का है। फर्स्ट लुक में बॉबी एक क्रीम कलर के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चेहरे पर लाल टीका और लंबी दाढ़ी भी नजर आ रही है।

बॉबी ने इस सीरीज के बारे में बात करते हुए लिखा, “यहां # आश्रम का पहला लुक है, मैं इसे आप सभी के साथ 28 अगस्त, 2020 को केवल MX Player पर देख रहा हूं।” नीचे देखें फर्स्ट लुक वीडियो के साथ सीरीज का फर्स्ट लुक।

इस पोस्ट को देखकर बॉबी के फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे और शानदार अवतार और आगामी प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता की तारीफ की खूब तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट को लगातार लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। अब देखना है कि यह सीरीज में क्या धमाल मचता है।

‘आश्रम’ प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सीरीज है। इसमें बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, अनुप्रिया गोयनका, दर्शन कुमार और सचिन श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज को अयोध्या और लखनऊ में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। इस सीरीज में बॉबी विवादित बाबा की भूमिका में नजर आएंगे। इसकी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज़ 28 अगस्त, 2020 को प्रीमियर होगी।