ÓñòÓñ┐Óñ« Óñ£ÓÑïÓñéÓñù ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ¼ÓÑìÓñ▓Óñ┐Óñò Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓñ┐ÓñûÓññÓÑç Óñ╣ÓÑÇ ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░ ÓñòÓÑïÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñöÓñ░ ÓñªÓñòÓÑìÓñÀÓñ┐Óñú ÓñòÓÑïÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ Óñ©ÓÑÇÓñ«Óñ¥ Óñ¬Óñ░ Óñ½Óñ¥Óñ»Óñ░Óñ┐ÓñéÓñù

किम जोंग के पब्लिक में दिखते ही उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा पर फायरिंग

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के जवानों के बीच सीमापर फिर गोलीबारी हुई है। दक्षिण कोरियाई सेना का यह आरोप है कि उत्तर कोरिया के जवानों ने गार्ड पोस्ट पर फायरिंग किया, जिसका जवाब उनकी तरफ से दिया गया। सियोल में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अपने एक बयान में कहा कि प्योंगयांग के सैनिकों ने दक्षिण कोरिया के गार्ड पोस्ट पर कई दौर की गोलियां चलाईं थी। इसके बाद ही दक्षिण कोरिया ने जवाब में दो राउंड गोलियां चलाई हैं।

आर्मी चीफ ने यह भी बताया है कि दक्षिण कोरिया में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जबकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उत्तर कोरिया में किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं। उत्तर कोरिया की आधिकारिक केसीएनए एजेंसी की ओर से ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की गई है।

यह घटना उस समय हुई जब कई दिनों तक एकांत में रहने के पश्चात उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पब्लिक में दिखाई दिए। हालांकि, 13 अप्रैल से ही उन्हें पब्लिक में नहीं देखा गया था जिसके कारण उनकी मौत तक की अफवाहें भी उड़ा दी गई थीं। केसीएनए की ओर से कहा गया है कि किम शुक्रवार को ही प्योंगयांग के नजदीक फर्टिलाइजर फैक्ट्री के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

किम 20 दिनों से पब्लिक में नहीं दिखे थे। ऐसा 2011 में पिता की मौत के उपरांत सत्ता संभालने के बाद पहली बार हुआ था। इस वजह से उनकी सेहत को भी लेकर बहुत से सवाल उठने लगे थे। दक्षिण कोरिया ने हमेशा यही कहा था कि उत्तर कोरिया में कुछ भी असामान्य गतिविधि नहीं दिखाई पड़ रही है और किम की सेहत बिलकुल ठीक है।

कोरियाई देशों के मध्य 248 किलोमीटर लंबी और 4 किलोमीटर चौड़ी सीमा है। इस सीमा को डिमिलिटराइज्ड जोन कहा जाता है। लेकिन अपने नाम के विपरीत यह सबसे अधिक सैनिकों और हथियारों से लैस सीमा है। एक अनुमान के अनुसार इसके अंदर और नजदीक 20 लाख माइन्स बिछे हैं। सीमा को बेहद कटीले तारों से घेरा गया है और ट्रैंक व लड़ाकू सैनिक सुरक्षा में दोनों तरफ ही तैनात रहते हैं।