Óñ«ÓñÂÓñ╣ÓÑéÓñ░ Óñ▓ÓÑçÓñûÓñò Óñ¬Óñ¥ÓñëÓñ▓ÓÑï ÓñòÓÑïÓñÅÓñ▓ÓÑìÓñ╣ÓÑï Óñ¿ÓÑç Óñ©ÓñéÓñ£Óñ» Óñ«Óñ┐ÓñÂÓÑìÓñ░Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ« 'ÓñòÓñ¥Óñ«Óñ»Óñ¥Óñ¼' ÓñòÓÑÇ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓññÓñ¥Óñ░ÓÑÇÓñ½

मशहूर लेखक पाउलो कोएल्हो ने संजय मिश्रा की फिल्म ‘कामयाब’ की किया तारीफ

बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फिर चाहे वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाए या नहीं। ऐसी ही एक फिल्म ‘कामयाब’ है।  संजय मिश्रा की इस फिल्म को मशहूर लेखक पाउलो कोएल्हो ने काफी पसंद किया है।

अल्केमिस्ट के लेखक पाउलो कोएल्हो ने ट्वीट किया कि फिल्म निर्माताओं ने शाहरुख का सबसे पहले ही फ्रेम में शुक्रिया अदा किया था। मैं भी कुछ ऐसा ही कर रहा हूं। दो दिन पहले ही एक महान ब्राजीलियन एक्टर Flavio Migliaccio ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में बताया था कि इंडस्ट्री अपने सितारों के साथ कैसा व्यहवार करती है। जिस फिल्म को कॉमेडी बताया गया है, वो असल में ट्रैजिडी ऑफ आर्ट है।

हार्द‍िक मेहता के निर्देशन में बनी ‘कामयाब’ कैरेक्टर अभिनेताओं पर आधारित है। इस फिल्‍म के जरिए कैरेक्टर अभिनेताओं के संघर्ष और उतार-चढ़ाव पर रोशनी डाली गई। फिल्म में संजय मिश्रा ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा इसमें दीपक डोबरियाल और सरिस्का सिंह जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म को क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और फैंस ने भी इस कहानी की खूब तारीफ की। पाउलो कोएल्हो ने ट्वीट कर फिल्म कामयाब की तारीफ की और एक्टर शाहरुख खान का शुक्रिया भी अदा किया है। शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए फिल्म को सपोर्ट किया था।