ÓñçÓñéÓñùÓÑìÓñ▓ÓÑêÓñéÓñí ÓñòÓÑç ÓñòÓÑìÓñ░Óñ┐ÓñòÓÑçÓñƒÓñ░ÓÑìÓñ© ÓñòÓÑï 9 Óñ╣Óñ½ÓÑìÓññÓÑç Óñ░Óñ╣Óñ¿Óñ¥ Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ Óñ¬Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ Óñ©ÓÑç ÓñªÓÑéÓñ░, ÓññÓñ¼ Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑçÓñùÓÑÇ ÓñƒÓÑÇÓñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£ÓñùÓñ╣

इंग्लैंड के क्रिकेटर्स को 9 हफ्ते रहना होगा परिवार से दूर, तब मिलेगी टीम में जगह

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। इसके कारण सभी तरह के खेल को स्थगित कर दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा इवेंट टोकियो ओलम्पिक है जिसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं इंग्लैंड की क्रिकेट टीम जुलाई से मैदान पर उतरना है। इंग्लैंड टीम को वेस्टइंडीज और पाकिस्तान से छह टेस्ट मैच खेलना हैं। बोर्ड के तरफ से खिलाड़ियों को सुरक्षा के उपाय बताए गए हैं। टीम में चुने जाने वाले संभावित खिलाड़ियों को पहले 9 हफ्ते परिवार से दूर रहना होगा।

रोज उन्हें शरीर का तापमान चेक कराना होगा। इंग्लैंड कप्तान जो रूट और टीम के खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। 8 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले 30 खिलाड़ियों को चुना जा सकता है। अभी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को सरकार की ओर से दिए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में इंतजार करना होगा। बोर्ड दो मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड और एजिअस बाउल का उपयोग करेगा। इसके एक ओर होटल है। कोरोना वायरस से बचने के लिए बिना फैंस के मैच कराए जा सकते हैं।

सभी खिलाड़ियों को 23 जून को इकट्ठा होना है। और उन्हें अगस्त तक साथ में रहना होगा। टेस्ट मैच के बाद खिलाड़ीयों को छोटे छोटे ग्रुप में बाटा जाएगा और ट्रेनिंग कराया जाएगा। साथ ही टीमों को अलग-अलग मैदान पर प्रैक्टिस की सुविधा दी जाएगी। इंग्लैंड को खिलाड़ियों को रोटेट करना होगा। क्योंकि उन्हें 7 हफ्ते में 6 टेस्ट खेलने हैं। इससे संक्रमण का स्तर कम होने पर पाक सीरीज के पहले घर जाने की अनुमति मिल सकती है।

दूसरी तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस महीने के अंत से ट्रेनिंग की तैयारी कर रहा है। चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. जान आर्चर्ड और स्पोर्ट साइंस व स्पोर्ट्स मेडिसिन के हेड एलेक्स कोंटूरिस रणनीति भी बना रहे हैं। कोंटूरिस ने बताया कि वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति का क्रिकेट जैसे खेल की ट्रेनिंग पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। नेट्स पर खिलाड़ियों के बीच दूरी होती है। प्रत्येक नेट पर 2 से 3 गेंदबाज होते हैं। एक बार में एक गेंदबाज गेंद फेंकता है, बल्लेबाज 22 गज की दूरी पर होता है इसलिए यह बड़ी समस्या नहीं है।