ÓñƒÓÑìÓñ░Óñ«ÓÑìÓñ¬ 20 ÓñàÓñùÓñ©ÓÑìÓññ ÓñòÓÑï ÓñÁÓÑìÓñ╣Óñ¥ÓñçÓñƒ Óñ╣Óñ¥ÓñëÓñ© Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç ÓñçÓñ░Óñ¥Óñò ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñ£Óñ¼Óñ¥Óñ¿ÓÑÇ

ट्रम्प 20 अगस्त को व्हाइट हाउस में करेंगे इराक के प्रधानमंत्री की मेजबानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 20 अगस्त को व्हाइट हाउस में इराक के प्रधानमंत्री की मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस के शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 20 अगस्त को व्हाइट हाउस में इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कादीमी की मेजबानी करेंगे। इस मुलाकात में कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के साथ-साथ सुरक्षा, ऊर्जा और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

अल-कादीमी खुफिया विभाग के प्रमुख और एक पत्रकार है जो पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के खिलाफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका में निर्वासन के दौरान लिखते थे। संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने अल-कादीमी के प्रधानमंत्री बनने का स्वागत करने में अपना विश्वास दिखाया था।

खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल-कादीमी ने मई की शुरुआत में इराक के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। संसद सत्र में 255 सांसदों ने भाग लिया और उन्होंने इराक के प्रधानमंत्री के रूप में मुस्तफा अल-कादीमी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इराक में पिछले पांच महीनों से नेतृत्व संकट चल रहा था, जो कि कादीमी के प्रधानमंत्री बनने के साथ समाप्त हुआ।

जब कादीमी को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया था, तो उन्होंने खुफिया प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक ऐसे समय में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला जब तेल की कीमत गिरने से राजस्व में भारी कमी आई है। इराक अभी एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है।

मई में आयोजित सत्र के दौरान सांसदों को संबोधित करते हुए कादीमी ने कहा था कि यह सरकार देश के सामने आने वाले सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संकट से निपटने के लिए आई है। यह सरकार समस्याओं का समाधान करेगी, संकट नहीं बढ़ाएगी।