Óñ©ÓÑüÓñÂÓñ¥ÓñéÓññ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ¬ÓÑéÓññ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ Óñ¬Óñ░ ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓññÓñ┐ÓñòÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥, Óñ«ÓÑêÓñ¿ÓÑçÓñ£Óñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓññÓñ¥Óñê Óñ»ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óññ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर धोनी ने दी प्रतिक्रिया, मैनेजर ने बताई ये बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कल मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या क्यों की और उसकी क्या वजह थी अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सुशांत सिंह राजपूत 34 साल के थे। उन्होंने 2013 में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘काई पो चे’ से की थी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था।

उन्होंने उसके बाद ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। धोनी के खेलने से लेकर धोनी की हर छोटी से छोटी आदत तक सुशांत ने अभिनय में उतारा। उनके अभिनय की दर्शकों के काफी सराहा था। धोनी को खुद उनके अभिनय से प्यार हो गया था। धोनी ने कहा, “मुझे खुद को बड़े पर्दे पर देखने में बहुत मजा आया।”

धोनी की अगुवाई वाली सीएसके टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। लेकिन रविवार को धोनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आज आखिरकार धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने सुशांत की मौत के बाद धोनी की भावनाओं को साझा किया।

धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने बताया, “सुशांत की मौत अभी भी अविश्वसनीय है। मैं दु:ख व्यक्त करना नहीं जानता। यह घटना बहुत नाटकीय है। सुशांत महज 34 साल के थे। हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि उसके आगे उसका उज्ज्वल भविष्य था। सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर माही (धोनी) बहुत दुखी हुए। उनकी मौत को गहरा सदमा पहुंचा है।”

अरुण पांडे ने बताया, “मैं शूटिंग के दौरान 18 महीने तक सुशांत के साथ था। वह अपने काम के लिए समर्पित थे। उन्होंने जिस भूमिका को निभाना चाहा, उसे पूरी तरह आत्मसात कर लिया था। मैदान पर धोनी की छोटी और बड़ी आदतों से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने 9 महीने तक मैदान पर अभ्यास किया था। वह भी धोनी के साथ 15 दिनों तक रहे। उन्होंने धोनी की भूमिका बहुत अच्छे से निभाई। धोनी अभिनय के लिए सुशांत की मेहनत से बहुत खुश थे।”