ÓñÅÓñò Óñ╣ÓÑÇ ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé 20 Óñ«ÓÑîÓññÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç ÓñÑÓñ░ÓÑìÓñ░Óñ¥Óñê ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ, ÓñàÓñ¼ ÓññÓñò 106 ÓñÜÓñóÓñ╝ÓÑç ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ¡ÓÑçÓñéÓñƒ

एक ही दिन में 20 मौतों से थर्राई दिल्ली, अब तक 106 चढ़े कोरोना की भेंट

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना विस्फोट हो रहा है। जो आंकड़े आ रहे हैं वह भयानक है। कहा जा रहा है कि कोरोना पीड़ित मरीजों के इन इन आंकड़ों में जब से बढ़ोतरी हुई है तब से शराब के ठेके खुले हैं और लंबी-लंबी लंबी लाइनें लगी है। हालांकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सभी दलों के मुख्यमंत्री इस बात पर अडिग है कि शराब से राजस्व मिलता है।

लेकिन फिलहाल की स्थितियों पर गौर करें तो शराब से कोरोना भी मिल रहा है। लंबी-लंबी लाइनों में सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा जा रहा है । इसी के साथ ही प्रवासी मजदूरों से भी कोरोना का खतरा और बढ़ गया है।

दिल्ली में पहली बार एक दिन में कोरोना से 20 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। वैसे तो यह मौत कुछ दिन पूर्व ही हो चुकी हैं, लेकिन अस्पतालों द्वारा जानकारी देने के बाद दिल्ली सरकार ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। फिलहाल, दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 106 पहुंच गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकरी दी कि पिछले एक दिन में 359 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 20 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। वहीं, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7998 हो चुकी है। अभी तक 2858 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी हैं। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 5034 हैं।

इसमें से 1634 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से 114 आईसीयू पर और 14 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड हेल्थ सेंटर में 229 मरीज, कोविड केयर सेंटर में 826 और होम आइसोलीन में 1113 मरीज भर्ती हैं। अभी तक 113345 टेस्ट हो चुके हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली में करीब 80 हॉटस्पॉट हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में अभी तक 1,13,345 टेस्ट किए जा चुके हैं। दिल्ली सरकार उन सभी इलाकों को हॉटस्पॉट मानकर सील कर रही है जहां कोरोना के 3 से अधिक मामले एक साथ पाए गए हैं।

दिल्ली में अब कुल 81 कोरोना कंटेनमेंट जोन है। इन इलाकों को दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस की मदद से पूरी तरह सील कर दिया है। किसी भी कोरोना कंटेनमेंट जोन या कोरोना हॉटस्पॉट में बाहर का कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता। इसी तरह इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोग भी इस इलाके से बाहर नहीं आ सकते। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कोरोना का संक्रमण इन क्षेत्रों से निकलकर अन्य इलाकों में न फैल सके।

उधर दूसरी तरफ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हजार को पार कर गई है। इसमें सिर्फ तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु व केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में ही 67 फीसद से ज्यादा यानी 52 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मिल रही जानकारी के अनुसार बुधवार को देशभर में 3,377 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77,509 हो गई।

अब तक इस महामारी ने 2,452 लोगों की जान भी ले ली है। बुधवार को 114 लोगों की मौत हुई। इसमें महाराष्ट्र में 54, गुजरात में 29, दिल्ली में 20, राजस्थान व तमिलनाडु में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और मध्य प्रदेश, बिहार व जम्मू-कश्मीर में एक मौत का आकड़ा शामिल है।