ÓñòÓÑçÓñ£Óñ░ÓÑÇÓñÁÓñ¥Óñ▓ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑï ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ¼ Óñ¬Óñ░ 70 Óñ½ÓÑÇÓñ©ÓñªÓÑÇ 'ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñƒÓÑêÓñòÓÑìÓñ©' Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñ¿ÓÑç Óñ¬Óñ░ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑìÓñƒ ÓñòÓñ¥ Óñ¿ÓÑïÓñƒÓñ┐Óñ©

शराब पर दिल्ली सरकार ने लगाई 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस, आज से लागू

शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर दिल्ली सरकार ने 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस लगा दिया है। दिल्ली में आज से सभी तरह की शराब बढ़ी दरों पर ही मिलेगी।

दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने इस बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखा है कि शराब की दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुलने की अनुमति दी जाए।

दिल्ली की चारों नगर निगमों के शराब विक्रेता सरकार के फैसले के अनुसार नई दरों पर बिक्री करेंगे। पुलिस को दुकानों पर नियम और गाइडलाइन के पालन और शांति व्यवस्था के लिए निगरानी करनी चाहिए।

दिल्ली सरकार ने स्पेशल कोरोना फीस लगाकर अपने राजस्व में कुछ बढ़ोतरी का प्रयास किया है। कोरोना वायरस और इसके बाद लॉकडाउन के कारण राज्य के राजस्व पर बहुत बुरा असर पड़ा है। इसी को देखते हुए सरकार ने कोरोना फीस लगाने की घोषणा की है।

जैसा कि मालूम है जब कल सोमवार को लॉकडाउन लगने के बाद पहली बार शराब की दुकानें खुली तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ आई। अधिकतर दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूर्वी दिल्ली की शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया क्योंकि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। दिल्ली सरकार ने रविवार को फैसला किया था कि लॉकडाउन-3 के दौरान शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति होगी।