Óñ░ÓñòÓÑìÓñÀÓñ¥ Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ¿Óñ¥ÓñÑ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ¿ÓÑç Óñ░ÓÑéÓñ© ÓñòÓÑÇ ÓñÁÓñ┐ÓñòÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñíÓÑç Óñ¬Óñ░ÓÑçÓñí Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ╣Óñ┐Óñ©ÓÑìÓñ©Óñ¥

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की विक्ट्री डे परेड में लिया हिस्सा

रूस में बुधवार को 75वीं विक्ट्री डे परेड मॉस्को के रेड स्कवायर भारत के समय के हिसाब से दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई। परेड में रूस के 13 हजार सैनिक, आर्मी के 234 व्हीकल, मिसाइल और टैंकों के साथ शामिल हुए हैं। 75 प्लेन थोड़ी देर में फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। भारतीय सेना की एक टुकड़ी इसमें हिस्सा ले रही है। 75 सदस्यों वाली इस टुकड़ी में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के सैनिक शामिल हैं। इनकी अगुआई सिख लाइट इनफैंट्री रेजिमेंट के मेजर रैंक के अफसर कर रहे हैं।

इस हफ्ते रूस में संविधान में बदलाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पुतिन के 2024 के बाद भी सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ हो सकता है। इसलिए इस साल की विक्ट्री डे परेड पुतिन के लिए अहम मानी जा रही है। पुतिन देश में राष्ट्रवाद की भावना के लिए विक्ट्री डे को काफी तवज्जो देते हैं। उन्होंने 2008 से इस परेड में हथियारों और टैंकों को शामिल करने की शुरुआत की थी।

इस रेजिमेंट ने दूसरे वर्ल्ड वार में हिस्सा लिया था। इस जंग में लड़ने के लिए इसने चार बैटल ऑनर और दो मिलिट्री क्रॉस समेत कई वीरता पुरस्कार हासिल किए थे। चीन समेत कई दूसरे देशों के नेताओं को भी इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया गया है। रूस हर साल जर्मनी के नाजियों से यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स (यूएसएसआर) की जीत की याद में विक्ट्री डे मनाता है।