ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓñ┐Óñ¿ÓñªÓñ╣Óñ¥ÓñíÓñ╝ÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñ£ÓÑçÓñ¬ÓÑÇ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥, Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñùÓñê 6 ÓñùÓÑïÓñ▓Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñé

दिल्ली में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की हत्या, मारी गई 6 गोलियां

दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में आज सुबह भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले थे। जैसे ही वह पार्क से मॉर्निंग वॉक करके बाहर आए तो मयूर पब्लिक स्कूल के सामने उनको हमलावरों ने गोली मार दी।

फिलहाल भाजपा नेता के हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वह आपसी रंजिश में मारे गए हैं। फिलहाल भाजपा नेता की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया है।

वेस्ट विनोद नगर का इलाका आज सुबह गोलियों की गनगनाहट से गूंज उठा । सुबह-सुबह जब लोग घरों से निकल रहे थे तब भाजपा नेता राहुल सिंह उर्फ भूरा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता राहुल सिंह को छह गोली मारी गई। इसके बाद मौके से हमलावर गायब हो गए। बाद में पुलिस को इत्तला दी गई तो पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

फिलहाल, राहुल सिंह की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी हत्या राजनीतिक साजिश का शिकार हो सकती है। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले भी राहुल सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। याद रहे कि राहुल सिंह वेस्ट विनोद नगर से नगर निगम चुनाव में काउंसलर के पद पर प्रत्याशी बने थे। जिसमें वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए थे।

हालांकि, उन्होंने चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने जांच का दायरा राजनीतिक लोगों के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों तक भी फैल गया है। पुलिस हर दृष्टिकोण से इस मामले की जांच में जुटी है।