Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓÑç ÓñªÓÑîÓñ░Óñ¥Óñ¿ Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓñóÓñ╝ÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñçÓñ¼Óñ░ ÓñàÓñ¬Óñ░Óñ¥Óñº, 410 Óñ«Óñ¥Óñ«Óñ▓ÓÑç ÓñªÓñ░ÓÑìÓñ£ 213 ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░

लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में बढ़े साइबर अपराध, 410 मामले दर्ज 213 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनिल देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ऐसी गलत चीजें हो रही हैं। कृपया इससे बचें। इस बीच टिकटॉक के जरिए तेजाब हमले और बलात्कार को बढ़ावा देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं।” उन्होंने आगाह किया , “याद रखिए महाराष्ट्र अपराध विभाग आप पर नजर रख रहा है। ऐसे पोस्ट करने और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच जैसे कि वॉट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और टिकटॉक का इस्तेमाल कर उकसावे वाली सामग्री, अफवाहें फैलाने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने और साम्प्रदायिक विभाजन पैदा करने जैसे अपराधों में भारी वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने इस संबंध में अब तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 1517 हो गया है। वहीं, देश मेंअब तक 3 हजार 583 लोगों की संक्रमण से जान गई। यानी देश की 42.3 % मौतें अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं।शनिवार सुबह तक कोरोना के 2940 नए मामले सामने आए।

जबकि देश में 6 हजार 88 संक्रमित पाए गए। इस हिसाब से बीते 24 घंटे में देश के कुल 48.2% संक्रमित मरीज अकेले महाराष्ट्र से थे। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44 हजार 582 हो गया है।