Óñ«ÓñòÓÑìÓñòÓñ¥ ÓñòÓÑï ÓñøÓÑïÓñíÓñ╝ Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑç Óñ©ÓñèÓñªÓÑÇ ÓñàÓñ░Óñ¼ Óñ©ÓÑç ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ½ÓÑìÓñ»ÓÑé ÓñûÓññÓÑìÓñ«

मक्का को छोड़ पूरे सऊदी अरब से कर्फ्यू खत्म

कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 213 देशों में अपने पैर पसार चुका है। वहीं अब कोरोना संकट के बीच कई देश लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं ताकि अर्थव्यवस्था को दुबारा खोला जा सके। बहुत से देश लॉकडाउन में ढील दे भी चुके है और अब सऊदी अरब ने लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान किया है। गुरुवार से सऊदी अरब में लॉकडाउन में राहत देने का फ़ैसला किया गया है।

21 जून से खुलेगा मक्का-मदीना

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मक्का को छोड़कर पूरे देश से कर्फ्यू ख़त्म किया जाना शुरू किया जा चुका है। जबकि मक्का में कर्फ्यू को ख़त्म करने का फ़ैसला 21 जून से लागू किया जाएगा। साथ ही 31 मई के बाद से घरेलू उड़ानों पर लगी रोक और मस्जिदों में नमाज़ पर प्रतिबंध को भी पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। लोगों को सार्वजनिक और निजी कंपनियों के दफ़्तरों में काम पर जाने की भी अनुमति होगी।

मक्का में कर्फ्यू का वक्त दोपहर तीन बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। मस्जिदों में 21 जून के बाद से ही नमाज़ पढ़ने की अनुमति होगी। सभी लोगों को कंपनियों के ऑफिस में काम पर जाने की अनुमति भी होगी। सऊदी अरब में रविवार तक दोपहर 3 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह कर्फ्यू रहेगा। आठ घंटे कर्फ्यू में छूट भी दे दी गई है।

रविवार के बाद से कर्फ्यू ढील को बढ़ाकर 14 घंटे कर दिया जाएगा और रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। जबकि 21 जून के बाद पूरे किंगडम से कर्फ्यू को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। सऊदी अरब में सोमवार को कोरोना के 2,235 नए मामले सामने आए थे। अब ये मामले बढ़कर 74,795 हो गए। इसमें से 399 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

सऊदी में कोरोना की स्थिति

सऊदी अरब में रिकवरी रेट अच्छा है। 61 फीसदी यानी कि 45,668 लोग यहां वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। 28,728 लोग अभी कोरोना संक्रमित से हैं और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस दुनियाभर में अपना रंग दिखा रहा है। दुनिया के 213 देशों में अब तक 55 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 3 लाख 47 हजार 613 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी तरफ 23 लाख 61 हजार 92 लोग संक्रमण से मुक्त भी चुके हैं। दुनिया के करीब 74 फीसदी कोरोना के मामले केवल 12 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 41 लाख हो चुकी है।