[gtranslate]
Country

गुजरात में पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

देश को आज तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। जिसको प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाई है। उद्घाटन के बाद उन्होंने गांधीनगर से गुजरात के कालूपुर तक यात्रा भी इस ट्रेन में की। पीएम द्वारा की गई यह यात्रा करीब आधे घंटे की थी। यह तीसरी ‘वंदे भारत’ ट्रेन गुजरात के गांधीनगर से महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी और कुल 500 किलोमीटर की दूरी 6.30 घंटे में तय करेगी।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएम द्वारा इस ट्रेन का उद्घाटन किया जा चुका है। इस वन्दे भारत ट्रेन को पहली बार 2019 में दिल्ली में लॉन्च किया गया था। उस दौरान उन्होंने इस पर यात्रा नहीं की थी। रेल मंत्री ‘अश्विनी वैष्णव ‘ के मुताबिक स्मार्टफोन की तरह, वंदे भारत प्रत्येक श्रृंखला के उत्पादन के साथ अपग्रेडेड और एक नए “संस्करण” के साथ आएगी। तकरीबन 75 और वंदे भारत ट्रेन देश में आएंगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच है यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। दरअसल यह सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन वाली ट्रेन है। इसमें कोई अलग इंजन नहीं है। इसमें यात्रियों की सुविधा अनुसार कई इंतजाम किये गए है। इस ट्रेन में स्वचालित दरवाजे ,वातानुकूलित चेयर और एक घूमने वाली कुर्सी भी है, जो 180 डिग्री तक घूमती है। साथ ही दिव्यांगों के लिए विशेष टॉयलेट का इंतजाम किया गया है। इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए हॉटस्पॉट और वाईफाई जैसी कई अन्य सुविधाएं दी गई हैं। यह एक स्वदेशी ट्रेन है और इसकी रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है और यह ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 52 सेकंड में हासिल कर सकती है। इसे ‘कवच’ तकनीक से लैस किया गया है।

कब से कब तक और किस समय कहां रुकेगी यह ट्रेन

यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 पर चलेगी और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर राजधानी पहुंचेगी। बीच में यह सूरत में सुबह 8:50 ,वडोदरा में 10:20 और अहमदाबाद में 11:35 बजे रुकेगी। इसकी वापसी यात्रा गांधीनगर राजधानी से दोपहर 2:05 पर होगी और रात 8:35 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी के दौरान यह ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, वडोदरा में शाम 4 बजे और सूरत में शाम 5:40 पर रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।

खानपान सहित ट्रेन का किराया

चेयर कार का किराया (मुंबई सेंट्रल से सूरत तक का किराया 950 रुपये, मुंबई सेंट्रल से वडोदरा तक 1230 ,मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद 1385 ,)

एक्सक्यूटिव क्लास के लिए किराया ( मुंबई सेंट्रल से सूरत 1665 , मुंबई सेंट्रल से वडोदरा 2190, मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद 2505 रुपये)

यह भी पढ़ें : तीन महीने के लिए बढ़ाई गई मुफ्त राशन स्कीम

You may also like

MERA DDDD DDD DD