Country

आत्मदाह करने को मजबूर कर रहा नया मोटर व्हीकल एक्ट  

देश में नया ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों का भारी-भरकम चालान कट रहा है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्‍य हिस्‍सों में भी लोग चालान की राशि कई गुना बढ़ जाने से परेशान हैं।

  इस नियम के लागू होने के बाद कई लोगों ने आत्मदाह करने तक की की धमकी दे दी है। ऐसा ही एक ताजा मामला  गुजरात में एक ऑटो रिक्‍शा चालक है। ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने पर ऑटो रिक्‍शा चालक  का भी चालान हुआ, जिससे वह इतना परेशान हो गया कि उसने खुदकुशी तक की कोशिश कर डाली।

जो  गुजरात में अहमदाबाद का बताया जा रहा है, जहां ऑटो-रिक्‍शा चालक पर ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन को लेकर 18,000 रुपये का चालान लगाया गया। चालान का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में उसका ऑटो-रिक्‍शा जब्‍त कर लिया गया, जिसके बाद चालक ने  फिनाइल पीकर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि उसे तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टर्स की कोशिश से उसकी जान बच गई।

ऑटो-रिक्‍शा ड्राइवर का कहना है कि वह बहुत गरीब है और इसलिए चालान की इतनी भारी रकम चुका पाने की स्थिति में नहीं है। चालान का भुगतान नहीं किए जाने के कारण उसका ऑटो-रिक्‍शा ले लिया गया, जिसके कारण वह काम पर नहीं जा पा रहा था। उसका यह भी कहना है कि उसने बी.कॉम की पढ़ाई की है, पर उसे जॉब नहीं मिली, जिसके कारण उसने मजबूरन ऑटो-रिक्‍शा चलाना शुरू किया। ल‍ेकिन इसे भी अब जब्‍त कर लिया गया, जिसके कारण वह काम पर नहीं जा पा रहा है और आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

नया ट्रैफिक नियम 1 सितंबर को सामने आया, जिसके बाद से ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन को लेकर कई लोगों पर भारी भरकम जुर्माना किया जा चुका है। दिल्‍ली में जहां एक ट्रक का 2 लाख रुपये का चालान कट चुका है, वहीं ओडिशा के संबलपुर में यातायात नियमों का सात बार उल्लंघन करने पर एक ट्रक चालक को 6.53 लाख रुपये का चालान पकड़ा दिया गया। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में संशोधन कर ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन पर चालान की राशि लगभग पांच गुना बढ़ा दी गई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD