[gtranslate]
Country

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस 

पेगासस , महंगाई , कोरोना और किसान आंदोलन होंगे मुख्य मुद्दे 

कोरोनाकाल के बीच चल रहे  मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और कृषि कानूनों के मुद्दे पर  विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार चर्चा की मांग कर रहा है।  विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ ही महीनों के भीतर उत्तर प्रदेश में  विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी अब मिशन 2022 में जासूसी कांड, कोरोना संकट ,किसान आंदोलन और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर इस महासमर में कूदने जा रही है। इसके लिए  सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार के खिलाफ मार्च निकालेंगे। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि  ‘कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दो दिवसीय अभियान में व्यस्त हैं, जो आज 9 अगस्त से 10 अगस्त को होगा।’ पार्टी के एक शीर्ष सूत्र के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों  में मार्च करेंगे।

 


मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा

 

दूसरी तरफ राज्य में मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों को आशीर्वाद यात्रा निकालने और इसके तहत अपने संसदीय क्षेत्र के एक-एक गांव तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस के इस आंदोलन में राज्य के नेताओं से लेकर न्याय पंचायत के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 400 वरिष्ठ नेताओं को मार्च को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों को भी निर्देश दिया गया है कि वे इस आंदोलन में पूरी ताकत लगाएं।

 

यह भी पढ़ें : पेगासस पर पंगा

 

सूत्रों का कहना है कि ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च हर विधानसभा के मुख्य बाजार से होते हुए करीब पांच किलोमीटर तक चलेगा। राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के महज पांच विधायक हैं। हालांकि कांग्रेस महासचिव और राज्य प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि पार्टी उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है, लेकिन पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने कहा, ‘कांग्रेस संगठन निर्माण को प्राथमिकता दे रही है और सड़कों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखें।’

पार्टी सूत्रों ने आगे कहा, ‘यह ध्यान दिया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों ने राज्य के सभी 823 प्रखंडों में अपनी 25 सदस्यीय समितियों का गठन किया है। इनमें से संख्या ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की संख्या 20 हजार 575 है।’ साथ ही 8 हजार 134 न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूरा कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि 21 सदस्यीय न्याय पंचायत समितियों का गठन लगभग समाप्त हो चुका है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD