भारत में कोरोना के बेकाबू होने का कारण भीड़-भाड़ भरी सभाएं : WHO

कोरोना की दूसरी लहर के कारण भारत में हाहाकार जैसी स्थिति बनी हुई है। दुनियाभर के कई देशों ने भारत की मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं। लेकिन इस बीच ये सवाल भी उठा कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयावह कैसे हुई? इसका जवाब दिया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ।

दरअसल, 27 अप्रैल, मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बेकाबू होने का कारण लोगों द्वारा अनावश्यक अस्पताल भागने की कोशिशें हैं।

लगातार देश में असुविधाओं के लिए उठ रही आवाजों को बेशक सरकार न सुनें लेकिन संगठन ने भी ये कहा है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बेकाबू होने के पीछे भीड़ भरी सभाएं, ज्यादा खतरनाक कोरोना वैरिएंट्स और धीमी रफ्तार से होता टीकाकरण भी हैं।