ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ© ÓñòÓÑÇ ÓñëÓññÓÑìÔÇìÓñ¬ÓññÓÑìÓññÓñ┐ Óñ¬Óñ░ ÓñòÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñòÓñ╣ÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑçÓñÀÓñ£ÓÑìÓñ×ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ░Óñ┐Óñ©Óñ░ÓÑìÓñÜ Óñ░Óñ┐Óñ¬ÓÑïÓñ░ÓÑìÓñƒ?

कर्नाटक के बाद कोरोना से दिल्ली में एक महिला की मौत, 83 मामलों की पुष्टि

दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौतें हो रही हैं। अब भारत में भी कोरोना वायरस के कारण दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना के कारण हुई यह दूसरी मौत है। इससे पहले कर्नाटक में इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

वायरस से ग्रसित 68 वर्षीय महिला की दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। इस मौत की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने की है।

मृतक महिला वेस्ट दिल्ली की निवासी थी। उनका बेटा भी कोरोना वायरस से ग्रसित है। बेटे को भी जांच में COVID-19 की पुष्टि हुई है। मृतक महिला का बेटा हाल ही में स्विज़रलैंड और इटली से लौटा था।

बताया जा रहा है कि वह 5 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक इन दोनों देशों की यात्रा पर था। इसके बाद वह 23 फरवरी को विदेश से लौटा था। 7 मार्च को खांसी और बुखार के बाद मां और बेटे दोनों की जांच कराई गई। जांच में दोनों को COVID-19 की पुष्टि हुई थी।

इससे पहले कर्नाटक में एक मौत हो चुकी हैं। बताया गया था कि मृतक सऊदी से लौटा था। जिसके बाद से ही उसे स्वास लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद 6 मार्च को एक डॉक्टर ने घर जाकर उनका इलाज किया। अस्पताल में प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

परिवार वालों के मना करने के बाद उनका इलाज हैदराबाद में जारी रहा। लेकिन बाद में 10 मार्च को उन्हें जब जीआईएमएस ले जाया जा रहा था तभी उनकी मौत हो गई। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 83 मामलों की पुष्टि हुई हैं।